☜ Click Here to Star Rating


अजमेर में पति के द्वारा पत्नी की हत्या करने का मामला सामने आया है। शराब के नशे में पति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर हत्या को अंजाम दिया। क्लॉक टावर थाना पुलिस की ओर से घटनास्थल पर मौका मुहाना कर ऑफिशियल टीम से सबूत जुटाए हैं। आरोपी पति के भाई की रि

.

क्लॉक टावर थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि खटीक मोहल्ला निवासी लक्ष्मण और उसकी पत्नी सीमा दोनों शराब पीने के आदि थे। रात के समय में दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। पति के द्वारा पत्नी से मारपीट की गई जिससे शरीर पर गंभीर चोटें आने से महिला की मौत हो गई। आरोपी पति की रिपोर्ट पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। एफएसएल के जरिए घटनास्थल से सबूत जुटाए गए हैं। मामले में अनुसंधान किया जा रहा है।

क्लॉक टावर थाना पुलिस की ओर से घटनास्थल पर मौका मुहाना कर ऑफिशियल टीम से सबूत जुटाए हैं।

क्लॉक टावर थाना पुलिस की ओर से घटनास्थल पर मौका मुहाना कर ऑफिशियल टीम से सबूत जुटाए हैं।

यह दर्ज हुआ मामला

क्लॉक टावर थाना पुलिस के अनुसार खटीक मोहल्ला निवासी सुरेश की ओर से मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पीड़ित ने शिकायत देकर बताया कि उसका छोटा भाई लक्ष्मण और उसका परिवार पास में ही रहता है। लक्ष्मण अधिकांश शराब पीता रहता है। शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता है। लक्ष्मण की पहली पत्नी की पूर्व में मृत्यु हो चुकी है। सीमा उसकी दूसरी पत्नी है। सीमा के भी पहले पति की मृत्यु हो चुकी है।

भाई ने पुलिस को बताया कि दोनों करीब 6 वर्षों से पति-पत्नी के रूप में रह रहे हैं। लक्ष्मण शराब पीता है और उसकी पत्नी भी नशा करती है। इस बात को लेकर दोनों में लड़ाई झगड़ा होता रहता था। रविवार रात 8 बजे के करीब दोनों ही शराब पीकर आपस में झगड़ा थे। दोनों से समझाइश भी की गई थी। इसके बाद वह सोने चला गया। रात 1:00 के बीच लड़ाई झगड़े के चिल्लाने की आवाज शुरू हुई थी। कुछ देर बाद सीमा के अचानक तेज चिल्लाने की आवाज आई। वह अपने परिवार के साथ दौड़ते हुए गए तो सीमा फर्श पर कमरे में पड़ी हुई थी। जिसे जेएलएन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। भाई ने आरोप लगाया कि उसके भाई लक्ष्मण द्वारा उसकी पत्नी से मारपीट कर हत्या की गई है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading