![]()
डूंगरपुर चौरासी थाना पुलिस ने पत्नी की हत्या कर शव को दफनाने के आरोपी पति को गिरफ्तार किया।
डूंगरपुर के चौरासी थाना क्षेत्र के सुराता गांव में पत्नी की हत्या कर शव दफनाने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते हुए झगड़े के बाद आवेश में आकर उसकी हत्या कर दी थी।
पुलिस उपाधीक्षक राजकुमार राजोरा ने बताया कि सुराता गांव निवासी अरविंद रोत ने 27 सितंबर की रात अपनी पत्नी चेतना (30) की हत्या की थी। घटना को छिपाने के लिए आरोपी ने 29 सितंबर को अपनी दुकान के तहखाने में गड्ढा खोदकर पत्नी का शव दफना दिया था।
2 अक्टूबर को आरोपी अरविंद ने चौरासी थाने पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मृतका का पीहर पक्ष भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने एसडीएम की मौजूदगी में दफनाए गए शव को बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया था।
पुलिस पूछताछ में आरोपी अरविंद ने बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। इसी के चलते 27 सितंबर को उसका पत्नी के साथ झगड़ा हुआ। झगड़े के दौरान आवेश में आकर उसने पत्नी के गले में रस्सी डालकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments