कार्यक्रम के दौरान मौजूद समिति के सदस्यों को संबोधित करते नव नियुक्त अध्यक्ष।
जालोर जिला टैंट लाइट एसोसिएशन के चुनाव मंगलवार को हुए, जिनमें हुकमी चंद सुंदेशा को अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया। जिसके बाद बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वहां मौजूद सदस्यों ने हुकमी चंद का माला और साफा पहनाकर स्वागत किया।
तीन प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए
पूर्व जिलाध्यक्ष राजूराम सोलंकी ने बताया कि मंगलवार को जिला टैंट लाइट किराया एसोसिएशन के चुनाव हुए। अध्यक्ष पद के लिए हुकमी चंद सुंदेशा, कालूराम सोलंकी, जालोर हरिसिंह बागरा व दिनेश राजपुरोहित सांचोर ने नामांकन किया। लेकिन तीन प्रत्याशियों ने नामांकन वापस ले लिए।

सम्मान समारोह के दौरान मंच पर मौजूद समिति के पदाधिकारी।
निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष
उन्होंने कहा कि तीन प्रत्याशियों के द्वारा नाम वापस लेने के बाद संरक्षक दिनेश व्यास ने हुकमी चंद सुंदेशा को निर्विरोध जिला अध्यक्ष घोषित किया। बुधवार को जालोर के में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व जिलाध्यक्ष राजूराम समेत सभी सदस्यों ने माला व साफा पहनाकर सुंदेशा का स्वागत किया।
ये रहे मौजूद
इस दौरान ओमपुरी गोस्वामी, नवजी सुथार आहोर, पोकर राम प्रजापत, संरक्षण थानमल प्रजापत, दिनेश व्यास सांचोर, नवीन खत्री भीनमाल, तेजाराम प्रजापत जसवंतपुरा, महेंद्र सुथार बाकरा, रघुनाथ सुथार चितलवाना, लाखाराम छिपा रानीवाड़ा, वालाराम माली, कृष्ण चोधरी, चोथाराम माली, भूराराम, चुन्नी लाल, बाबुलाल बागोड़ा, जोगाराम प्रजापत समेत बड़ी संख्या में एशोसिएशन के लोग मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments