☜ Click Here to Star Rating



धौलपुर पुलिस ने एरिया डोमिनेशन के तहत 145 अपराधियों को गिरफ्तार किया।

राजस्थान पुलिस ने एरिया डोमिनेशन के तहत दो दिवसीय विशेष अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा और महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर कैलाश चंद्र विश्नोई के निर्देशन में यह अभियान संचालित किया गया।

.

पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के नेतृत्व में 26 और 27 जुलाई 2025 को चलाए गए इस अभियान में 251 पुलिस अधिकारियों और जवानों की 59 टीमों ने हिस्सा लिया। टीमों ने 279 अलग-अलग स्थानों पर दबिशें देकर कुल 145 अपराधियों को गिरफ्तार किया।

अभियान के दौरान 14 फरार चल रहे वारंटियों को पकड़ा गया। अवैध शराब की धरपकड़ में 7 प्रकरण दर्ज कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इन आरोपियों के कब्जे से 392 पव्वे देशी शराब और 5 लीटर हथकड़ शराब जब्त की गई।

अवैध हथियारों के मामले में 4 प्रकरण दर्ज कर 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 3 अवैध देसी कट्टे 315 बोर और 2 कारतूस बरामद किए गए। इसके अलावा 2 इनामी बदमाशों को भी गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज शर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ बाडी कमल कुमार जांगिड़ के सुपरविजन में चलाए गए इस अभियान में 2 जघन्य अपराधों में वांछित, 1 अवैध खनन में शामिल और विभिन्न अन्य धाराओं में 33 अपराधियों सहित कुल 82 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

यह अभियान हार्डकोर अपराधियों, सक्रिय हिस्ट्रीशीटरों और उनके सहयोगियों पर अंकुश लगाने के साथ-साथ अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए चलाया गया था।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading