![]()
खैरथल-तिजारा जिले में साइबर अपराधों पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। खैरथल थाना पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त टीम ने ऑनलाइन ठगी में प्रयुक्त फर्जी सिम बेचने के आरोप में दो रिटेलरों को गिरफ्तार किया है। साथ ही जिलेभर में सिमकार्ड विक्र
थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया- कार्रवाई में पिताम्बर उर्फ पिंटू (40), निवासी आनंदनगर, खैरथल और कपिल सैजवानी (29), निवासी वार्ड नं. 19, आनंदनगर कॉलोनी, खैरथल को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ आईटी एक्ट, दूरसंचार अधिनियम और बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
जिलेभर में सघन जांच अभियान
ऑपरेशन साइबर संग्राम के तहत किशनगढ़बास डीएसपी राजेंद्र सिंह निर्वाण के मार्गदर्शन में पुलिस टीमों ने खैरथल, किशनगढ़बास समेत कई थाना क्षेत्रों में दुकानों की जांच की। आधा दर्जन से अधिक दुकानों पर जाकर ग्राहकों के दस्तावेज और रजिस्टर खंगाले गए। अचानक हुई इस कार्रवाई से कस्बों में चर्चा का माहौल बन गया और लोग दुकानों पर जुटकर कार्रवाई को देखते रहे।
पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि बिना वैध पहचान पत्र और निर्धारित प्रक्रिया के किसी भी ग्राहक को सिम न दें। प्रत्येक ग्राहक का पूरा रिकॉर्ड सुरक्षित रखना अनिवार्य है। साथ ही आमजन से अपील की गई कि सिम खरीदते समय सही पहचान पत्र प्रस्तुत करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments