☜ Click Here to Star Rating



उदयपुर की पाटिया थाना पुलिस ने एक युवक की हत्या के मामले में एक सरकारी ​टीचर सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी देवेन्द्र सिंह राव ने बताया कि आरोपी और मृतक नवीन एक ही गांव के थे और आपस में दोस्त थे। लेकिन कुछ दिनों पहले किसी बात को लेकर

.

ऐसे में आपसी रंजिश के चलते आरोपियों ने नवीन की पहले रैकी की और घात लगाकार हथियारों से रास्ते में उस पर हमला कर दिया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। आरोपियों में एक सरकारी टीचर भी शामिल हैं। घटना के बाद से अरोपी फरार थे। पुलिस की टीमें इनके ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही थी। सभी आरोपियों को खडकाया गांव के जंगलों से गिरफ्तार किया गया। मामले में आगे जांच जारी है।

कुल्हाडी, चाकू और रोड से किया हमला प्रार्थी सोमेश्वर भगोरा उर्फ सोमा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया कि 12 अगस्त को उसका भाई नवीन पि​ता कावाजी और गोविंद पिता पूजा डबायचा बस स्टेण्ड से घर आ रहे थे। तभी मालीफला पंचायत पूज के पास रात करीब 9 बजे 10 से 15 बदमाश हथियारों से लैस होकर घात लगाए बैठे थे। जिन्होंने उसके भाई की गाडी रुकवाई और नीचे उतारा। फिर उस पर कुल्हाड़ी, बीयर की बोतल, चाकू, लोहे की रोड और लात-घूसों से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार आरोपी बालकृष्ण पिता अमृतलाल, शैलेश कुमार पिता जीवा, ब्रजेश पिता लक्ष्मण, धर्मेन्द्र कुमार पिता थावरचंद, गणेशलाल पिता अरजी और सरकारी टीचर जहेश पिता अमृतलाल को गिरफ्तार किया है। इनमें बालकृष्ण के खिलाफ पूर्व में पोक्सो का एक मामला दर्ज है। शैलेश और धर्मेन्द्र के खिलाफ मारपीट के 2-2 मामले और गणेशलाल के खिलाफ मारपीट का एक मामला पूर्व में दर्ज है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading