![]()
हनुमानगढ़ की भिरानी पुलिस ने जमानत पर छूटे हत्या के आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया।
हनुमानगढ़ पुलिस ने जिले में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक हरि शंकर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में भिरानी पुलिस ने जोगीवाला से एक आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।
आरोपी की पहचान सुनील कुमार उर्फ वीआईपी (22) के रूप में हुई है। वह जोगीवाला का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से एक देशी पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में हेड कॉन्स्टेबल इंद्राज सिंह और टीम ने यह कार्रवाई की।
जांच में पता चला है कि आरोपी एक माह पहले ही जिला कारागृह से जमानत पर बाहर आया था। उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें भिरानी थाने में आर्म्स एक्ट का मामला, सिद्धमुख थाने में विभिन्न धाराओं में केस और हरियाणा के अदमपुर थाने में लूट समेत कई धाराओं में मामला शामिल है। गोगामेडी थाने में हत्या का प्रयास और हत्या का मामला भी दर्ज है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25(1-बी)(ए) में मामला दर्ज कर लिया है। सब इंस्पेक्टर सतवीर सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments