☜ Click Here to Star Rating


मकान विवाद में अपने मामा पर फायरिंग करने वाले हिस्ट्रीशीटर फरदीन उर्फ गांजा को उसके भाई आदतन अपराधी अरदीन उर्फ लाला को सवीना थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी अजयसिंह राव ने बताया कि दोनों आरोपियों को रेलवे स्टेशन स्थित नमन होटल से गिरफ्तार

.

पुलिस जवानों को धक्का देकर भागने लगा। तभी गिरने से उसके दाहिने पैर में चोट लगी।

पुलिस जवानों को धक्का देकर भागने लगा। तभी गिरने से उसके दाहिने पैर में चोट लगी।

पुलिस को धक्का देकर भागा तो गिरने पर पैर टूटा थानाधिकारी ने बताया कि पुलिस जब आरोपी फरदीन द्वारा घटना में उपयोग लिए गए हथियार की बरामदगी के लिए उसके बताए स्थान पर लेकर गई तो वह पुलिस को सुनसान जगह पर को ले गया। वहां पुलिस जवानों को धक्का देकर भागने लगा। तभी गिरने से उसके दाहिने पैर में चोट लगी।

मकान पर कब्जा करने को लेकर की थी मामा पर फायरिंग थानाधिकारी ने बताया कि प्रार्थी मोहम्मद अनीज रजा पिता मोहम्मद नियाज ने 14 सितंबर 2025 को ​थाने में रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि वह रात करीब 10 बजे वह आयड़ से खाना खाकर अपने घर बरकत कॉलोनी जा रहा था। तभी वह रास्ते में अपने विजयसिंह पथिक नगर स्थित पुराने घर को देखने गया। घर का ताला टूटा हुआ मिला।

पास में दोनों भांजे फरदीन और अरदीन पिता शाहिद खड़े मिले थे। जब उनसे पूछा तो वे बोले-हमने इस घर पर कब्जा कर लिया है। तेरा इस मकान से कोई लेना-देना नहीं है। फिर धमकी देते हुए मुझे वहां से जाने को कहा। इस पर प्रार्थी ने कहा- मैं मकान पर कब्जा नहीं होने दूंगा। तभी फरदीन ने पिस्टल निकालकर अपने मामा अनीज पर फायर कर दिया। मामा ने बचने की कोशिश की लेकिन गोली कमर में लगी। तभी जान बचाकर भागे तो फरदीन ने एक और फायर कर दिया। फिर परिजनों ने घायल को हॉस्पिटल पहुंचाया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading