![]()
बूंदी की डाबी थाना पुलिस ने तीन साल से फरार टॉप-10 स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया।
बूंदी जिले की डाबी थाना पुलिस ने चोरी के मामले में तीन साल से फरार टॉप-10 स्थायी वारंटी आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी हेमराज शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 14 अगस्त को गोशाला का पराणा से आरोपी विजय उर्फ रात्या को पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपी विजय उर्फ रात्या (42) मांगू उर्फ मांगीलाल बंजारा का पुत्र है। जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार मीणा के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।
गिरफ्तारी में थानाधिकारी हेमराज शर्मा के साथ हैड कॉन्स्टेबल हरिश कुमार और कॉन्स्टेबल रामकरण शामिल थे। आसूचना विभाग से कॉन्स्टेबल श्रवण और कॉन्स्टेबल मुरलीधर भी टीम का हिस्सा थे। जिला पुलिस अधीक्षक ने सभी थानों को वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए निर्देश दिए हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments