जिले में भारी बारिश के बाद स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।
बूंदी जिले में भारी बारिश के बाद स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। नैनवां, कापरेन, केशोरायपाटन, लाखेरी और इंदरगढ़ में सड़कों और घरों में पानी भरा हुआ है।

बूंदी के बरूंधन में घाघड़ पुलिया से आगे रपट पर पानी के तेज बहाव में बाइक बह गई।
दुगरी बंसी सांवतगढ़ भजनेरी डोकून बस स्टैंड और आसपास के क्षेत्रों में लोगों के घरों और दुकानों में पानी घुसने से आर्थिक नुकसान हुआ है। लाखेरी क्षेत्र में कई कच्चे मकान प्रभावित हुए हैं। भीलवाड़ा के सांसद दामोदर अग्रवाल ने नैनवां क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। बारिश रुकने के 12 घंटे बाद भी सांवतगढ़-देई-नैनवां मार्ग समेत कई सड़कें बंद हैं। हजारों यात्री वैकल्पिक मार्गों का सहारा ले रहे हैं।

लोगों ने घरों का सामान एक जगह से दूसरी जगह पर शिफ्ट किया।
आकाशीय बिजली गिरने से भैंस की मौत सांवतगढ़ के खोढ़ी गांव में किसान रमेश बंजारा की भैंस आकाशीय बिजली गिरने से मृत पाई गई। वेटरनरी डॉक्टर देवराज ने इसकी पुष्टि की है। बंबूली गांव में 80 फीट का पुराना कुआं धंस गया। सांवतगढ़ में एक और हादसा हुआ, जहां हनुमान नागर कच्चे मकान से चारा निकालते समय दीवार गिरने से घायल हो गए। उन्हें सिर और हाथ में चोटें आईं। प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में कर्मचारियों की अनुपस्थिति से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उच्च अधिकारी क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं, लेकिन स्थानीय कर्मचारियों की गैरमौजूदगी में वास्तविक स्थिति का आकलन मुश्किल हो रहा है।

इलाके में कई मकानों में दरारें पड़ गई हैं।
घरों में पानी भरने से सामान खराब बूंदी के नैनवां क्षेत्र डोकून गांव के किसान कन्हैया लाल नागर ने बताया कि 50 कट्टे सोयाबीन 100 कट्टे गेहूं और 25 कट्टे चने के तीन दिन लगातार घरों में पानी भरा होने के कारण खराब हो गया है। प्रशासन अब तक हमारे पास नहीं पहुंचा है। नैनवां तहसील के भजनेरी गांव में अचानक कई मकानों में दरारें आई और कुछ मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments