☜ Click Here to Star Rating


सीकर में सुबह तेज बारिश,अभी 3 से 4 दिन बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

सीकर शहर में आज सुबह से रुक-रुक कर तेज बारिश का दौर जारी है। सुबह 7:55 पर तेज बारिश का दौर शुरू हुआ,जो करीब 8:05 तक चला। इसके बाद 8:25 से 8:35 तक एक बार फिर तेज बारिश हुई। हालांकि इससे पहले सुबह 7:15 बजे से रिमझिम बारिश का दौर जारी रहा था। फिलहाल सीक

.

सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले यहां शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया था। शुक्रवार को शाम 5 बजे बाद सीकर शहर में हल्की बारिश हुई थी।

सीकर में आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। लगातार बारिश होने से लोगों को उमस से राहत भी मिलेगी।

सीकर में आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। लगातार बारिश होने से लोगों को उमस से राहत भी मिलेगी।

मौसम एक्सपर्ट्स के मुताबिक अभी 3 से 4 दिन सीकर में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि ज्यादातर समय बादल छाए रहने के साथ कभी भी सामान्य से तेज दर्जे की बारिश हो सकती है। बारिश होने के चलते उमस से भी राहत मिलेगी।

जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक पिछले करीब दो सप्ताह से मानसून इनएक्टिव मोड में था। मानसून ट्रफ के नॉर्मल पॉजीशन में आने के साथ ही मध्य प्रदेश और राजस्थान की सीमा के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेन सिस्टम एक्टिव हुआ है। इस कारण से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी हुई है। अभी तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है।

सीकर के अलग-अलग एरिया में 24 घंटे में बारिश

एरियाबारिश(mm)
सीकर6
अजीतगढ़7
लोसल27
लक्ष्मणगढ़49
श्रीमाधोपुर21
दांतारामगढ़9
फतेहपुर15
सीकर ग्रामीण6
धोद53
नीमकाथाना
नेछवा26
खंडेला
रींगस60
पलसाना8
रामगढ़ शेखावाटी7
पाटन



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading