![]()
सवाई माधोपुर जिले में रविवार का दिन बारिश के लिहाज कुछ ज्यादा खास नहीं रहा है। हालांकि जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी देखी गई, लेकिन तेज बारिश नहीं हुई। जिले के बीस रेनगेज सेंटर में से तीन रेनगेज सेंटर पर ही बारिश दहाई का आंकड़ा छू पाई। सवाई म
सवाई माधोपुर के रेनगेज सेंटर पर हुई बारिश
सवाई माधोपुर के ढील बांध पर 14 MM, मानसरोवर 00 MM, देवपुरा पर 28 MM, पांचोलास 04 MM, खंडार 10 MM, मोरासागर 05 MM, भाड़ौती में 03 MM, सवाई माधोपुर मानटाउन में 03 MM, सवाई माधोपुर तहसील में 03 MM, खंडार तहसील 08 MM, चौथ का बरवाड़ा तहसील में 05 MM, बामनवास तहसील में 00 MM, मलारना डूंगर तहसील में 01 MM, बौंली तहसील में 09 MM, मित्रपुरा तहसील में 02 MM, गंगापुर सिटी में 00 MM, वजीरपुर तहसील में 02 MM, तलावड़ा तहसील में 06 MM, बरनाला तहसील 02 MM और भांवरा उपतहसील में 06 MM बारिश हुई है। जिले में पिछले 24 घंटे में 111 MM बारिश हुई। यहां औसत 5.55 MM बारिश दर्ज की गई।
तीन के लिए सवाई माधोपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
सवाई माधोपुर में मौसम विभाग की ओर आगामी दिनों में भारी बारिश जारी किया है। मौसम विभाग ने सवाई माधोपुर के लिए सोमवार से बुधवार तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते यहां 31 जुलाई तक अच्छी बारिश होने की संभावना है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments