सीकर के कोतवाली थाना इलाके में अजमेर बस स्टैंड के पास बीती रात शॉर्ट सर्किट होने से मोबाइल की दुकान में आग लग गई। आग लगने के चलते लाखों रुपए का सामान जल गया। आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। जिन्होंने 5 से 10 मिनट में आग

आग लगने के चलते जला सामान।
रॉयल कम्युनिकेशन के मालिक प्रतीक जोशी ने बताया कि उनकी बिदावत स्कूल की गली में मोबाइल शॉप है। जिसे बीती रात करीब 8 बजे वह बंद करके घर पर चले गए। फिर 10 से 10:30 के बीच उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनकी दुकान से धुआं निकल रहा है। इस सूचना पर दुकान पर आया।
जब दुकान खोलकर देखा गया तो अंदर पूरा सामान जल चुका था। दमकल की दो गाड़ियों ने करीब 5 मिनट पर आग पर काबू पा लिया। प्रतीक ने बताया कि आग लगने की वजह से दुकान में रखा करीब 3 से 4 लाख रुपए का सामान जल गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments