![]()
जवाहर सर्किल इलाके में परिचित ने युवती से रेप किया।
जयपुर में परिचित युवक के एक युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। मिलने के बहाने आरोपी परिचित उसके घर आया था। धोखे से नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म कर मोबाइल में अश्लील वीडियो बना लिए। जवाहर सर्किल थाने में पीड़ित युवती ने आरोपी के खिलाफ रिपोर
पुलिस ने बताया- जवाहर सर्किल की रहने वाली युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिचित होने के कारण आरोपी से बातचीत होने के साथ ही घर पर आना-जाना था। आरोप है कि घर पर अकेला होने के दौरान आरोपी परिचित मिलने के बहाने आया था। मिलने आने पर अपने साथ खाने-पीने का सामान भी लेकर आया था। कोल्ड ड्रिंक में नशीली पदार्थ मिलाकर धोखे से उसे पिला दिया।
बेहोशी की हालत में आरोपी परिचित ने उसके साथ रेप किया। दुष्कर्म कर अपने मोबाइल में अश्लील फोटो-वीडियो बना लिए। होश आने पर विरोध करने पर अश्लील फोटो-वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। बदनाम करने की धमकी देकर आरोपी चला गया। जवाहर सर्किल थाने में पीड़िता ने आरोपी परिचित के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments