![]()
प्रतापगढ़ पुलिस ने आर्म्स एक्ट के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी अरबाज खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देश पर हथुनिया थाने की पुलिस ने यह कार्रवाई की।
घटना 7 अगस्त 2025 की है। हथुनिया थाना पुलिस को गश्त के दौरान सलमान पठान नामक व्यक्ति मिला। पुलिस को देखकर उसने एक देसी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस फेंककर भाग गया। पुलिस ने मौके से हथियार और कारतूस जब्त कर लिए।
पुलिस ने थाना हथुनिया में मामला दर्ज किया। जांच में मुख्य आरोपी सलमान को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। अब उसके साथी अरबाज खान (25) को भी आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।
अरबाज को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबत सिंह और पुलिस उप अधीक्षक गजेंद्र सिंह राव के मार्गदर्शन में थानाधिकारी इंद्रजीत परमार की टीम ने की।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments