☜ Click Here to Star Rating



रेवाड़ी में हाईवे पर पलटा पड़ा टैंकर।

हरियाणा में दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-48) पर रेवाड़ी स्थित बनीपुर चौक के पास देर रात एक भयानक हादसा हो गया। एक केमिकल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके बाद उसमें भीषण आग लग गई। आग की चपेट में टैंकर के पीछे चल रही एक कार आ गई, जि

.

जानकारी के अनुसार टैंकर दिल्ली से जयपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान बनीपुर चौक के पास टैंकर चालक का नियंत्रण खो गया और टैंकर पलट गया। पलटने के बाद टैंकर में रिसाव हुआ और तुरंत आग भड़क उठी। आग इतनी तेज थी कि टैंकर के पीछे चल रही कार को अपनी चपेट में ले लिया।

कार में सवार चार लोग उत्तर प्रदेश से खाटू श्याम जा रहे थे। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य को स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सुरक्षा के लिहाज से एनएच-48 पर कुछ देर के लिए यातायात को पूरी तरह बंद कर दिया गया, जिससे अन्य वाहनों को हादसे के खतरे से बचाया जा सके।

पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में टैंकर के बेकाबू होने की वजह चालक की लापरवाही या तकनीकी खराबी को माना जा रहा है। पुलिस ने मृतकों की पहचान और हादसे के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading