☜ Click Here to Star Rating


गुरुग्राम में मजदूर को सोसाइटी के बेसमेंट में उल्टा लटका कर पीटा।

हरियाणा के गुरुग्राम में एक बिल्डिंग कॉन्ट्रेक्टर की दबंगई सामने आई है। उसने एक मजदूर को बिल्डिंग के बेसमेंट में ही पैरों में रस्सी बांधकर लोहे के पाइप पर उल्टा लटका दिया। इसके बाद उसे डंडों से पीटा गया। इस दौरान मजदूर हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगता रहा

.

इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ, जब किसी ने इसका VIDEO बनाकर वायरल कर दिया। इसमें दावा किया जा रहा है कि जिस कॉन्ट्रेक्टर पर आरोप लग रहे हैं, वह एक मंत्री का करीबी है। इस वजह से पहले जब मजदूर ने पुलिस को शिकायत दी तो उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने इसका संज्ञान लेते हुए सेक्टर-10 थाने में केस दर्ज कर लिया। इसके बाद वीडियो में दिख रहे 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक मध्य प्रदेश, एक पंजाब और दो हरियाणा के रहने वाले है

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित व्यक्ति राजस्थान का निवासी है, जो एक निर्माणाधीन साइट पर जेसीबी ड्राइवर था। बिजली के तार चोरी करने का उस पर आरोप लगा था, जिसकी वजह से उसका टॉर्चर किया गया।

मजदूर की पिटाई के 3 PHOTOS…

कॉन्ट्रेक्टर ने रस्सी के सिरे को मजदूर के पैरों में बांधकर उल्टा लटकवाया। इसके बाद रस्सी का दूसरा सिरा पास के खंभे में बांधा गया।

कॉन्ट्रेक्टर ने रस्सी के सिरे को मजदूर के पैरों में बांधकर उल्टा लटकवाया। इसके बाद रस्सी का दूसरा सिरा पास के खंभे में बांधा गया।

मजदूर को उल्टा लटकाकर पीटा जा रहा है। साथ ही एक युवक रस्सी को खंभे से बांध रहा है।

मजदूर को उल्टा लटकाकर पीटा जा रहा है। साथ ही एक युवक रस्सी को खंभे से बांध रहा है।

सफेद टीशर्ट, काला ट्राउजर पहना व्यक्ति लगातार डंडे बरसा रहा है।

सफेद टीशर्ट, काला ट्राउजर पहना व्यक्ति लगातार डंडे बरसा रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिख रहा…

  • बिल्डिंग के बेसमेंट एरिया में व्यक्ति को उल्टा लटकाया: मामले का करीब डेढ़ मिनट का वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि किसी बहुमंजिला इमारत के पार्किंग एरिया में करीब 10 लोग जमा हैं। इनमें से एक सिक्योरिटी गार्ड की ड्रेस में है। इनमें से 2 लोग एक व्यक्ति के पैर रस्सी से बांधते हैं और उसे लोहे के पाइप पर उल्टा लटका देते हैं।
  • पाइप से उल्टे लटके व्यक्ति को पीट रहे: सफेद टीशर्ट, काला ट्राउजर और चश्मा लगाया हुआ एक व्यक्ति हाथ में प्लास्टिक का पाइप लेकर आता है और वह उल्टे लटके व्यक्ति को पीटने लगता है। इस दौरान उल्टा लटका व्यक्ति हाथ जोड़कर दया की विनती करता है, लेकिन वह व्यक्ति उसकी एक नहीं सुनता।
  • लटके व्यक्ति पर चोरी करने का आरोप: टॉर्चर के दौरान मौके पर मौजूद लोग आपस में बात कर रहे हैं। हालांकि, उनकी बातों से यह क्लियर नहीं है कि स्पष्ट मामला क्या है, लेकिन वे किसी सामान के चोरी होने का आरोप लगा रहे हैं। चोरी का इल्जाम इसी उल्टा लटकाए व्यक्ति पर है।
डंडे मार रहा व्यक्ति सिक्योरिटी गार्ड की ड्रेस में खड़े व्यक्ति तो डांटता भी दिखा।

डंडे मार रहा व्यक्ति सिक्योरिटी गार्ड की ड्रेस में खड़े व्यक्ति तो डांटता भी दिखा।

पुलिस प्रवक्ता ने मामले में बताईं 3 अहम बातें…

  • पुलिस ने वीडियो के आधार पर दर्ज की रिपोर्ट : गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया है कि 28 जुलाई 2025 को एक वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से संज्ञान में आया कि एक व्यक्ति की कुछ लोग पिटाई कर रहे हैं। इस संबंध में अभी तक पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है, और न ही कोई पीड़ित पुलिस के संपर्क में आया है। हालांकि, मामले की गंभीरता को देखते हुए गुरुग्राम पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए FIR दर्ज कर ली है।
  • चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, दो हरियाणा के : पुलिस टीम ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को को बसई एन्क्लेव, गुरुग्राम से गिरफ्तार लिया। पहले आरोपी की पहचान पुष्पेंद्र (39) निवासी गांव ज्ञानपुरा थाना फुफ जिला भिंड (मध्य-प्रदेश) है, जो वर्तमान छोटी चौपाल गांव बसई गुरुग्राम में किराए पर रहता है। दूसरा अजित सिंह (38) निवासी गांव खरक कलां, जिला भिवानी, हरियाणा है, जो वर्तमान सरस्वती प्राइवेट स्कूल गांव बसई में किराए पर रहता है। तीसरा आरोपी कृष्ण कुमार (19) निवासी गांव खड़ोड़ा थाना बावल, जिला रेवाड़ी है, जो वर्तमान आर्य समाज मंदिर गांव बसई में रहता है। चौथा आरोपी अमित कुमार (39) निवासी गांव खासा, जिला अमृतसर (पंजाब) है, जो वर्तमान में पेट्रोल पंप, बसई एन्क्लेव में रहता है।
  • पीड़ित राजस्थान का, जेसीबी ड्राइवर का काम करता है : पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति राजस्थान के एक गांव का रहने वाला है। वह फिलहाल गुरुग्राम के किसी अन्य क्षेत्र में नौकरी कर रहा है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह मामला इसी साल 10/11 जून की रात का है। सभी आरोपी एक निर्माणाधीन सोसाइटी में सुरक्षाकर्मी का काम करते है, जबकि पीड़ित भी वहीं JCB चालक का काम करता था। आरोपियों ने उस पर बिजली के तार चोरी करने का आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट की।
मजदूर की पिटाई का तमाशा मौके पर मौजूद करीब 10 लोग देख रहे थे।

मजदूर की पिटाई का तमाशा मौके पर मौजूद करीब 10 लोग देख रहे थे।

शिकायत दी थी, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई उधर, इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर दावे किए जा रहे है कि मजदूर ने टॉर्चर किए जाने की शिकायत पुलिस को दी थी, लेकिन उस पर न कोई एक्शन लिया गया और न ही FIR दर्ज की गई। उल्टा शिकायतकर्ता को डराकर शांत करा दिया गया। क्योंकि टॉर्चर कर रहा व्यक्ति हरियाणा के एक मंत्री का करीबी है। राजनीतिक दबाव के चलते पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सूत्रों के अनुसार, कॉन्ट्रेक्टर खुद को भी हरियाणा के एक केंद्रीय मंत्री का करीबी बताता है और अपनी पत्नी को हाईकोर्ट में वकील होने का दावा करता है। वह पीड़ित को लगातार धमकियां दे रहा था। उसने मामले को रफा-दफा करने की कोशिश भी की।

गुरुग्राम पुलिस की गिरफ्त में चारों आरोपी।

गुरुग्राम पुलिस की गिरफ्त में चारों आरोपी।

आरोपी मंत्री के करीबी? सवाल पर प्रवक्ता बोले- जांच जारी पुलिस के प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि अभी तक पीड़ित सामने नहीं आया। जल्द ही पुलिस उसका पता कर बयान दर्ज किए जाएंगे। जब सवाल हुआ कि आरोपी हरियाणा के एक मंत्री के करीबी है? इस पर पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उन्हें जांच में शामिल किया जाएगा। फिलहाल, आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading