हनुमानगढ़ जिले में बीती रात हुई भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। जिला कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार सोमवार सुबह 8 बजे तक 24 घंटे में जिले में कुल 571 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्र फेफाना रहा, जहां 110 मिमी बारिश हुई। हनुमानगढ़ मुख्यालय में 59 मिमी, पल्लू में 67 मिमी और नोहर में 68 मिमी बारिश दर्ज की गई। टिब्बी में 35 मिमी, खुइयां में 56 मिमी और रावतसर में 26 मिमी बारिश हुई।
बारिश के कारण जिला मुख्यालय के प्रमुख सरकारी कार्यालय जलमग्न हो गए। कलेक्टर और एसपी कार्यालय के मुख्य द्वार तक 2 से 3 फीट पानी भर गया। महिला थाना, जिला उपभोक्ता आयोग, सीओ सिटी, डीएसटी और होमगार्ड कार्यालय भी पानी में डूब गए।
मक्कासर गांव में स्थिति विशेष रूप से चिंताजनक रही। निचले इलाकों में रहने वाले कई परिवारों को अपने घर खाली करने पड़े। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से प्रभावित परिवारों का सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।
बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं खरीफ की फसलों को नुकसान पहुंचा है। कम बारिश वाले क्षेत्रों में पीलीबंगा में 5 मिमी, गोलूवाला में 6 मिमी और डाबां में 7 मिमी बारिश दर्ज की गई।
बारिश से जुड़ी तस्वीरें

कलेक्टर और एसपी कार्यालय के मुख्य द्वार तक 2 से 3 फीट पानी भर गया।

ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से प्रभावित परिवारों का सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

सीओ सिटी, पुलिस मेस, होमगार्ड कार्यालय, डीएसटी ऑफिस पानी से हुए जलमग्न।

जिला उपभोक्ता आयोग और पीआरओ कार्यालय के बाहर भी कई फिट पानी हुआ जमा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments