![]()
पंजाब में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए गुरुद्वारा सिंह सभा में हुई चर्चा।
पंजाब में अत्यधिक बारिश से आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए हनुमानगढ़ के लोग सामने आए हैं। शनिवार को जंक्शन स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में एक बैठक आयोजित की गई। इसमें किसान संगठनों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों के प्र
बैठक में पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के लिए पांच सदस्यीय कमेटी बनाई गई। यह कमेटी वहां जाकर लोगों की जरूरतों का आकलन करेगी। प्रभावित लोगों को खाद्य सामग्री के साथ-साथ आगामी फसल के लिए बीज, खाद और डीजल की आपूर्ति की जाएगी।
सहायता के लिए गुरुद्वारा सिंह सभा कमेटी और नगर परिषद के पूर्व सभापति सुमित रणवां ने एक-एक लाख रुपए देने की घोषणा की। कई अन्य नागरिकों ने भी आर्थिक मदद का वादा किया। गांव-शहर के धार्मिक स्थलों से अनाउंसमेंट करवाकर राशन एकत्र किया जाएगा।
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष रेशम सिंह मानुका ने बताया कि पंजाब के लगभग नौ जिलों में बाढ़ से स्थिति गंभीर है। किसानों की फसलें और पशुधन नष्ट हो गए हैं। घरों में रखा राशन और अन्य सामान पानी में डूब गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब हमेशा दूसरों की मदद के लिए आगे रहा है, अब पड़ोसी राज्य होने के नाते हमारा कर्तव्य है कि हम उनकी मदद करें।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments