![]()
}पीएम मोदी ने अमेरिका दौरे पर जो बाइडेन को जांगिड़ परिवार की चंदन की लकड़ी से बनी बॉक्स भेंट की। }मोहित जांगिड़ के अनुसार मैसूर के चंदन में तेल की अधिक मात्रा से फिनिशिंग, चमक और खुशबू बेहतर होती है। }जापानी पीएम को उनकी बनाई अनूठी कृष्ण पंखी भेंट की
मोर पंखी के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार
चौथी पीढ़ी बढ़ा रही है काम को आगे
मोहित जांगिड़ चंदन पर कारीगरी करने वाले परिवार के चौथी पीढ़ी के सदस्य हैं। यह भी प्रदेश स्तर पर पुरस्कारों से नवाजे जा चुके हैं। इनके परिवार के हाथ से बनी कलाकृतियों की नुमाइश चीन, दुबई, अमेरिका और अरब देशों में हो चुकी है। इन्होंने अमेरिकन आर्ट क्लस्टर में एक म्यूजियम में रखी जीसस क्राइस्ट की मूर्ति की रेप्लिका भी बनाई है। चंदन की लकड़ी पर कारीगरी करने वाले परिवार के मुताबिक उनके साथ वाले कई लोगों ने परंपरागत सैंडलवुड कारविंग का काम छोड़ दिया है, लेकिन वे अपनी पूर्वजों से प्रेरणा लेकर इस काम को आगे बढ़ा रहे हैं।
अमेरिका में अपनी तरह का यह इकलौता प्रोजेक्ट
2024 में मोहित को लॉस एंजेलिस आमंत्रित किया गया, जहां उन्होंने मंदिर में खुद इन शिल्पकृतियों को स्थापित किया। यह प्रोजेक्ट अमेरिका में चंदन की लकड़ी से बना एकमात्र भव्य जैन मंदिर इंटीरियर है। इसकी थीम- ज्ञान, भक्ति और तीर्थंकरों की उपस्थिति रही। यह सिर्फ एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि पीढ़ियों तक भारतीय कारीगरी की पहचान बनकर रहने वाला स्थल है।
जयपुर के आर्टिस्ट मोहित जांगिड़ ने अमेरिका में भारतीय परंपरा और आध्यात्मिकता का संगम रचा है। लॉस एंजेलिस स्थित जैन समाज के ‘ज्ञान मंदिर’ के लिए उन्होंने शुद्ध चंदन की लकड़ी से ऐसा अनोखा आर्टवर्क तैयार किया है, जो न सिर्फ आस्था का प्रतीक है, बल्कि भारतीय शिल्पकला का विश्वस्तरीय उदाहरण भी बन गया है। इस प्रोजेक्ट की कीमत 93,000 डॉलर (लगभग 77 लाख रुपए) रही।
इस प्रोजेक्ट के तहत मोहित ने छह महीने तक चंदन की लकड़ी पर 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी के लिए आंतरिक पैनल्स बनाए। इन पैनल्स में बने वृक्षों की हर पत्ती पर विश्वभर में मौजूद जैन चेयर/ट्रस्ट्स के नाम खुदे हैं। ये वैश्विक जैन समुदाय की एकता और ज्ञान के प्रसार के प्रतीक हैं। मोहित बताते हैं, हर टहनी, हर पत्ती में जैन दर्शन की गहराई होनी चाहिए थी- सरलता, पवित्रता और साधना। ये सिर्फ लकड़ी नहीं थी, ये मेरी श्रद्धा थी।
artist@work
मोहित जांगिड़
आर्टिस्ट, जयपुर
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments