![]()
कोठी नारायणपुर गांव में जमीन के झगड़े के दौरान स्टूडेंट्स भी मारपीट करते दिखे।
अलवर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के कोठी नारायणपुर गांव में जमीन के रास्ते के विवाद में स्कूल संचालक खुद की स्कूल के बच्चों को लेकर पहुंच गया। वहां काम कर रहे दूसरे पक्ष के लोगों से मारपीट कर दी। जिसका वीडियाे भी सामने आया है। जबकि मामला कोर्ट में भी विचार
गंगासहाय पुत्र गिरीराज निवासी कोठीनारायणपुर में राजगढ़ थाने में रिपोर्ट दी कि वह शुक्रवार को परिवार के साथ खेत में कड़बी एकत्रित कर रहा था। अचानक खेत में राजन सिंह, गजराज, शिवकांत सहित तीन-चार जने आए। जिन्होंने आते ही खेत की पैमाइश करना शुरू कर दिया। पूछने पर जवाब तो नहीं दिया उल्टा मारपीट करने पर उतारु हो गए। जबकि यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। लेकिन आरोपी बोले कि खेत से होकर ही रास्ता निकालेंगे। जिससे प्रार्थी व परिवार के लोगों ने मना किया तो उक्त लोगों ने गाली गलौच की। लाठी व पाइप से हमला कर दिया। स्कूल के बच्चों को भी बस में लेकर आ गए। जिसका वीडियाे भी बनाया गया। वीडियो में कुछ लोग मारपीट करते हुए नजर आए हैं। उक्त घटना में परवादी की कमर में चोट और महिला अनोखी की लज्जा भंग करने का आरोप है। आरोपी ने कहा कि जब हमला किया तो परिवार के लोग चिल्लाए। उसके बाद आसपास के लोग आ गए। यह देखकर वे स्कूल बस लेकर भागे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments