☜ Click Here to Star Rating


आरोपी पप्पू बाजिया,जो पुलिस गिरफ्त से फरार हो गया।

सीकर के खाटूश्यामजी सदर थाना इलाके में साइबर क्राइम के मामले में फरार चल रहे आरोपी की तलाश में आए गुरुग्राम की साइबर पुलिस के सब इंस्पेक्टर पर हमले का मामला सामने आया है। पुलिस की गिरफ्त से एक आरोपी फरार हो गया। अब गुरुग्राम के सब इंस्पेक्टर ने खाटूश

.

हरियाणा के गुरुग्राम के साइबर क्राइम वेस्ट थाना के सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने सीकर के खाटूश्यामजी सदर पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि पुलिस थाने में उनके पुलिस थाने में दर्ज मुकदमा 332/2025 के मामले में गिरफ्तार पप्पू बाजिया पुत्र बजरंग लाल बाजिया निवासी लाडपुर उनकी गिरफ्त में था । जो पुलिस की गाड़ी में ही बैठा था। इस मुकदमे में ही फरार चल रहे आरोपी दिनेश बाजडोलिया के बैठने की सूचना पुलिस को धींगपुर में ही श्याम होटल के पास मिली। श्याम होटल के पास दिनेश और उसके 7-8 साथी बैठे थे।

जैसे ही पुलिस उसे पकड़ने के लिए गई तो गाड़ी में बैठा आरोपी पप्पू बाजिया गाड़ी से भाग गया। सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने उसे भागते हुए देखा और उसका पीछा करना शुरू कर दिया। होटल से करीब 100 मीटर की दूरी पर अंधेरे में जब सब इंस्पेक्टर सुनील ने आरोपी पप्पू बाजिया को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने सब इंस्पेक्टर सुनील के मुंह पर एक मुक्का मारा।

इसके बाद सब इंस्पेक्टर पर जानलेवा हमला करते हुए उनकी वर्दी भी फाड़ दी। मुक्का लगने की वजह से सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार वहीं गिर गए और अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी पप्पू बाजिया वहां से फरार हो गया।

QuoteImage

इस मामले में खाटूश्यामजी सदर थानाधिकारी कैलाश चंद यादव का कहना है कि गुरुग्राम साइबर पुलिस आरोपी की तलाश में यहां पर आई थी। दूसरे आरोपी को पकड़ने के दौरान गाड़ी में बैठा आरोपी पप्पू बाजिया फरार हो गया। जिसने सब इंस्पेक्टर पर हमला भी किया। फिलहाल मामला दर्ज करके जांच की जा रही है।

QuoteImage



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading