गुरुग्राम में एनकाउंटर में घायल बदमाश को पुलिस ने सेक्टर 10 सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है।
हरियाणा के गुरुग्राम में क्राइम ब्रांच और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ वजीरपुर गांव के पास हुई, जब पुलिस को सूचना मिली कि कुख्यात बदमाश श्रवण वहां छिपा है। इसके बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की।
जैसे ही पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की, उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी मोर्चा खोला तो एक बदमाश श्रवण के पैर में गोली लग गई। वह घायल होकर गिर पड़ा, जिस पर पुलिस टीम ने उसे दबोचा दिया।
इसके बाद श्रवण के दो साथियों को भी घेरकर गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने घायल बदमाश श्रवण को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक, श्रवण राजस्थान का मोस्ट वांटेड बदमाश है। उस पर हत्या, डकैती, लूट और अवैध हथियार रखने जैसे 25 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

गुरुग्राम में घायल बदमाश को अस्पताल में लेकर पहुंची पुलिस।
यहां जानिए कौन है कुख्यात श्रवण और पुलिस ने उसे कैसे पकड़ा…
मूल रूप से राजस्थान के तिजारा का रहने वाला पुलिस के मुताबिक, पकड़ा गया कुख्यात बदमाश श्रवण मूल रूप से राजस्थान के तिजारा का रहने वाला है, जिस उसका आपराधिक रिकॉर्ड बेहद लंबा है। उस पर हत्या, डकैती, लूट और अवैध हथियार रखने जैसे 25 से ज्यादा मामले दर्ज हैं, जिनमें वह लंबे समय से वांछित था।
कई राज्यों की पुलिस थी श्रवण की तलाश में पुलिस के मुताबिक, श्रवण ने गुरुग्राम में भी वारदात को अंजाम दिया था। इसी वजह से गुरुग्राम पुलिस को भी उसकी तलाश थी। इसके अलावा राजस्थान सहित कई राज्यों की पुलिस को भी उसकी तलाश थी। मौके से बरामद हथियार की जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसका इस्तेमाल अन्य अपराधों में हुआ है या नहीं।
बदमाश की कुंडली खंगाल रही पुलिस पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कुल पांच राउंड फायरिंग की गई है। श्रवण के आपराधिक नेटवर्क और उसके साथियों की जानकारी जुटाने के लिए गहन पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा, यह भी जांचा जा रहा है कि क्या श्रवण किसी बड़े गिरोह का हिस्सा था या वह अकेले अपराधों को अंजाम दे रहा था।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments