![]()
युवती की फोटो को एडिट कर वायरल करने के मामले में गुजरात पुलिस बुधवार को अजमेर पहुंची। गुजरात पुलिस ने अजमेर पुलिस की मदद से रामगंज बाजार से युवक को पकड़ लिया। इसे पुलिस अपने साथ लेकर गुजरात रवाना हो गई।
जानकारी के अनुसार गुजरात के साबरकांठा जिले में एक युवती की फोटो को एडिट कर वायरल कर दिया गया। मामले में पीड़िता ने संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था। इसके बाद से गुजरात पुलिस की ओर से आरोपी की तलाश की जा रही थी।
मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस कर अजमेर पहुंची पुलिस मोबाइल फोन की लोकेशन को ट्रेस कर गुजरात पुलिस के चार कांस्टेबल बुधवार सुबह अजमेर पहुंचे। गुजरात पुलिस द्वारा रामगंज थाना पुलिस से मदद मांगी गई। इसके बाद पुलिस ने रामगंज बाजार में काम करते वक्त ओढ़ बस्ती, यूआईटी कॉलोनी भगवानगंज निवासी राहुल (18) पुत्र राजू लाल को पकड़ लिया। मामले में गुजरात पुलिस ने अनुसंधान कर खुलासा करने की बात कही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments