☜ Click Here to Star Rating


किशनगढ़बास में केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी में की गई कटौती को लेकर प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 25 सितंबर को दोपहर 2:30 बजे गजानंद गार्डन में होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री और अलवर सांसद भूपेंद्र

.

प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य और पूर्व विधायक रामहेतसिंह यादव ने बैठक बुलाई। बैठक में जिला महामंत्री अनूप यादव और जिला उपाध्यक्ष राजेश बटवाड़ा सहित किशनगढ़बास विधानसभा के पांचों मंडल अध्यक्ष और कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जीएसटी कटौती की बैठक में मौजूद व्यापारी।

जीएसटी कटौती की बैठक में मौजूद व्यापारी।

बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई और सभी मंडल अध्यक्षों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। व्यापारियों को आमंत्रित करने के लिए निमंत्रण पत्र वितरित किए गए। प्रदर्शनी में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, वाहन और अन्य संसाधनों का प्रदर्शन किया जाएगा।

बैठक में उपस्थित प्रमुख नेताओं में जिला उपाध्यक्ष रामनिवास यादव, किशनगढ़बास मंडल अध्यक्ष मनोज मित्तल, कोटकासिम मंडल अध्यक्ष यशपाल शर्मा, खैरथल मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा और मोठूका मंडल अध्यक्ष राजकुमार राजपूत शामिल थे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading