☜ Click Here to Star Rating


राजसमंद | महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर राजसमंद पुलिस का अभियान ऑपरेशन जागृति लगातार प्रभावी हो रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को बालकृष्ण उच्च माध्यमिक विद्यालय राजसमंद में महिला जागरूकता एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक

.

उन्होंने कहा कि जागरूक रहना ही अपराधों से सुरक्षा की पहली ढाल है। साइबर थाना प्रभारी सरोज बैरवा ने ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया हैकिंग और फर्जी प्रोफाइल से बचने के तरीके बताए। वहीं, महिला आत्मरक्षा मास्टर ट्रेनर ने छात्राओं को आत्मरक्षा के व्यावहारिक गुर सिखाए। कार्यक्रम में एएसपी रजत विश्नोई, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष कोमल पालीवाल, उपप्रधानाचार्य राजेंद्रप्रसाद आचार्य और एएसआई लक्ष्मणसिंह राणावत मौजूद रहे। पुलिस विभाग के मास्टर ट्रेनर्स द्वारा जिले में प्रतिदिन बालिकाओं को आत्मरक्षा और साइबर सुरक्षा से संबंधित प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

अब तक जिले के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों में करीब 6500 बालिकाओं व महिलाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जा चुका है। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर राजसमंद पुलिस का ऑपरेशन जागृति अभियान लगातार परिणाम दे रहा है। छात्राओं को साइबर अपराधों से बचने के सरल तरीके बताए और कहा कि डिजिटल युग में सजगता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading