![]()
शहर से लेकर 100 से ज्यादा गांवों को पीने का पानी देने वाला सोम कमला आंबा बांध समेत 4 बांध ओवरफ्लो हो गए हैं।
डूंगरपुर जिले में बरसात के बाद जिले के छोटे- बड़े बांध और तालाब लबालब हो गए हैं। शहर से लेकर 100 से ज्यादा गांवों को पीने का पानी देने वाला सोम कमला आंबा बांध समेत 4 बांध ओवरफ्लो हो गए हैं। इससे अगले साल तक पीने के पानी का संकट नहीं रहेगा। गर्मियों म
डूंगरपुर जिले में औसत बारिश 750 एमएम है, जबकि जिले में अब तक 722 एमएम बरसात हो चुकी है। औसत बरसात के करीब बारिश होने के बाद जिले के बांध-तालाबों में पानी की अच्छी आवक हुई। इससे जिले का सबसे बड़ा सोम कमला आंबा बांध फुल हो गया। बांध के 13 में से 9 गेट पिछले दिनों खोलने पड़े। जबकि 2 गेट 7 दिनों से ज्यादा समय से खुले हैं। जिनसे पानी निकासी हो रही है। सोम कमला आंबा बांध डूंगरपुर शहर से लेकर 100 गांवों तक पानी की सप्लाई करता है। इसके अलावा डूंगरपुर शहर में जलापूर्ति के सबसे बड़े डिमिया और एडवर्ड समन्द बांध भी फुल हो गए हैं। दोनों ही डेम में 23 फीट तक जलभराव की क्षमता है।
वहीं सागवाड़ा में लोडेश्वर डैम से पानी की सप्लाई होती है। लोडेश्वर भी ओवरफ्लो चल रहा है। पेयजल सप्लाई के प्रमुख बांध और तालाब के ओवरफ्लो होने से अब पीने के पानी का संकट दूर हो जाएगा। जलदाय विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पेयजल सप्लाई के प्रमुख डेम के फुल भर जाने से अगले साल बारिश तक पीने के पानी की कोई समस्या नहीं आएगी। बांध और तालाबों में भरपूर पानी है। जिससे अगले साल तक पानी सप्लाई हो सकेगा।
20 दूसरे बांध भी ओवरफ्लो जिले में अच्छी बरसात के बाद कई बांध और तालाब ओवरफ्लो हो गए हैं। सिंचाई विभाग के 20 बांध और तालाब फुल हैं। जिससे पीने के साथ ही सिंचाई के लिए भी किसानों को पर्याप्त पानी मिल सकेगा। इससे किसान अपनी खेतीबाड़ी कर सकेंगे। बारिश के बाद भी किसान सिंचाई से अच्छी उपज ले सकेंगे। सिंचाई विभाग की एक्सईएन अश्विनी ने बताया कि विभाग के सभी बांध ओवरफ्लो हो गए हैं। इससे सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा।
डिमिया का ओवरफ्लो पानी गैपसागर तक पहुंचा शहर में जलापूर्ति का प्रमुख डिमिया ओवरफ्लो होने के बाद पहली बार उसके पानी को शहर में गैपसागर झील तक लाने का काम शुरू हुआ। कलेक्टर ने जलदाय विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर पाइपलाइन के जरिए पानी को गैपसागर तक लाया गया। पानी के गैपसागर में आते ही अब झील भरने लगी है। झील का पानी बढ़ने से शहर के लोग भी खुश हैं। वहीं दूसरी ओर खुमानसागर से भी नहर के जरिए झील में पानी की आवक हो रही है।
ये बांध-तालाब ओवरफ्लो सोम कमला आंबा बांध, लोडेश्वर, वात्रक, बाबा की बार, मारगिया, अमरपुरा, मेवाड़ा, आकरसोल का नाका, घोड़ियों का नाका, पूंजपुर, घोड़ी, सूरी, बोड़ीगामा, गलियाना, वरदोल का नाका, करावाड़ा तालाब, भादर, गड़ा झूमजी, गजपुर, काठंडी, भैं का नाका बांध और तालाब छलक गए है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments