☜ Click Here to Star Rating


कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने केंद्र सरकार पर एनजीओ को फंडिंग करके उसके जरिए बच्चों का ब्रेनवॉश करके उन पर आरएसएस, बीजेपी की विचारधारा थोंपने का आरोप लगाया है। डोटासरा ने कहा- मेरे शिक्षा मंत्री रहते केंद्र से फंडेड एक एनजीओ वोटर बनने

.

डोटासरा ने कहा- जब मैं शिक्षा मंत्री था तो मेरे पास एक एनजीओ के लोग आए। उन्होंने कहा- हमसे आप एमओयू कीजिए। हम 10वीं, 11वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स को माइंड वॉश प्रोग्राम की फ्री में एजुकेशन देंगे। उनके चैप्टर समझाएंगे, उनकी आइडियोलॉजी समझाएंगे। एक प्रमुख न्यूज चैनल पर लाइव प्रसारित करेंगे। चैनल पीएम के पक्ष में था। मैंने कहा ठीक बात है, लेकिन आप केवल 10वीं से 12 वीं के बच्चों का ही माइंड वॉश क्यों करना चाहते हैं? छोटी कक्षाओं में तीसरी से लेकर आठवीं के बच्चों का क्यों नहीं करना चाहते?

तीन-चार साल बाद वोटर बनने वालों का ब्रेनवॉश करने की जिम्मेदारी एनजीओ को दी

डोटासरा ने कहा- मैंने कहा आपका एजेंडा ठीक नहीं है। आप माइंड वॉश नहीं करना चाहते, आप आरएसएस की आइडियोलॉजी को हमारे बच्चों पर थोपना चाहते हो। हमारे राजस्थान का कोई भी व्यक्ति इसको स्वीकार नहीं करेगा। वो चले गए। इसके बाद उनके साथ एक बच्ची राजस्थान की थी। वो दो घंटे बाद में वापस आई और उसने कहा कि सर, आपने बहुत सही समझा है। केंद्र की सरकार से इस एनजीओ को फंडिंग दी गई है। यह कहा गया है, जो तीन-चार साल बाद में वोटर बनने हैं। उनका तुम्हें ब्रेनवॉश करना है। मैं

अंग्रेजी के बिना ग्लोबलाइजेशन के दौर में मुकाबला मुश्किल

डोटासरा ने कहा- देश के गृह मंत्री कह रहे हैं कि देश में अंग्रेजी बोलने वालों को शर्म आएगी। इससे शर्मनाक बात क्या हो सकती है। वो कह रहे हैं मातृभाषा में शिक्षा देंगे, मातृभाषा तो वो है जो घर में बोली जाती है। बच्चा मां से सीखता है। अंग्रेजी अंतरराष्ट्रीय भाषा है। ग्लोबलाइजेशन के इस दौर में आगे बढ़ने के लिए अंग्रेजी सीखना अनिवार्य है।

बच्चों को सही इतिहास और घटनाओं की जानकारी हो, थोथे भाषणों से हम संकुचित विचारधारा नहीं बनाएं

डोटासरा ने कहा- कांग्रेस राज में हमने स्कूली पाठ्यक्रम को अपडेट किया। उसमें आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की भारत की प्रमुख घटनाओं का विवरण और किसका क्या योगदान रहा। इसके बारे में ब्योरा दिया। बच्चों को देश का इतिहास पता होना चाहिए। केवल लाल किले से थोथा भाषण सुनकर हम हमारी विचारधारा बना लें और हमारे विचार संकुचित कर लें यह ठीक नहीं होगा।

ये भी पढ़ें…

गहलोत बोले- BJP-RSS सांप्रदायिकता से भरा इतिहास रचना चाहते हैं:देश में लोकतंत्र और संविधान खतरे में है, सत्ता में बैठे लोग भारी गलती कर रहे

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार, बीजेपी और आरएसएस पर देश के इतिहास को बदलकर सांप्रदायिकता वाला इतिहास बनाने का आरोप लगाया है। गहलोत ने कहा ये लोग (बीजेपी,आरएसएस) नया सांप्रदायिकता से भरा इतिहास रचना चाहते हैं। ये इतिहास की बातें भुलाने के लिए देश लिए जवाहरलाल नेहरू तक को नहीं छोड़ रहे। नेहरू के बारे में ऐसी गंदी और घटिया बातें लिखते हैं। इनकी मंशा खतरनाक है। ये भारी गलती कर रहे हैं। देश के इतिहास को भुला रहे हैं। गहलोत जयपुर में जवाहर बाल मंच के कार्यक्रम में बोल रहे थे। (पूरी खबर पढ़ें)



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading