![]()
जालोर में जिला मजिस्ट्रेट डॉ. प्रदीप के. गवांडे ने आदेश जारी कर अक्टूबर माह में 2 अक्टूबर को विजयादशमी व महात्मा गांधी जयंती, 20 अक्टूबर को दीपावली, 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा व 23 अक्टूबर को भाई दूज के त्योहार पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपखण
तहसील के लिए तहसीलदार होंगे सहायक कार्यपालक मजिस्ट्रेट जिले के जालोर, सायला, आहोर, भीनमाल, जसवंतपुरा, सांचौर, रानीवाड़ा, चितलवाना व बागोड़ा उपखण्ड के लिए संबंधित उपखंड मजिस्ट्रेट कार्यपालक मजिस्ट्रेट ओर जालोर, सायला, आहोर, भाद्राजून, भीनमाल, जसवंतपुरा, सांचौर, रानीवाड़ा, चितलवाना व बागोड़ा तहसील के लिए संबंधित तहसीलदार सहायक कार्यपालक मजिस्ट्रेट होंगे।
इसी प्रकार जालोर, आहोर व सायला उपखण्ड क्षेत्र के लिए अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट जालोर और भीनमाल, जसवंतपुरा, रानीवाड़ा, सांचौर व बागोड़ा उपखण्ड क्षेत्र के लिए अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट भीनमाल/सांचौर मजिस्ट्रेट को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
त्योहारों पर कार्यक्षेत्र नहीं छोड़ने के निर्देश उन्होंने निर्देशित किया कि कार्यपालक एवं सहायक कार्यपालक मजिस्ट्रेट अपने सम्पूर्ण कार्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखेंगे एवं कोई भी कार्यपालक व सहायक कार्यपालक मजिस्ट्रेट उक्त पर्वों पर अपना कार्यक्षेत्र नहीं छोड़ेंगे व छुट्टी पर नहीं जायेंगे। वे अपने-अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था आदि के बारे में पुलिस अधिकारियों से विचार-विमर्श कर कानून व्यवस्था एवं लोक-शांति संबंधी सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित करेंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments