☜ Click Here to Star Rating


पांच दिनों की मेहनत के बाद भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया है।

जोधपुर के रातानाडा गणेश मंदिर में बुधवा कोगणेश चतुर्थी की धूम रहेगी। इसको लेकर मंदिर प्रशासन की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। मंदिर में सुबह 4 बजे आरती के साथ श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की धूम रहेगी। यहां। करीब दस दिन तक अलग अलग कार्यक्रम ह

.

इसकी पूर्व संध्या पर हमने मंदिर के पुजारी और श्रद्धालुओं से बात की। यहां। गणेश चतुर्थी को लेकर विशेष श्रृंगार किया गया है। इसके लिए पुजारी परिवार के सदस्य पांच दिन से जुटे हुए थे।

पुजारी परिवार के सदस्य पिछले पांच दिनों से श्रृंगार व्यवस्था में जुटे हुए थे।

पुजारी परिवार के सदस्य पिछले पांच दिनों से श्रृंगार व्यवस्था में जुटे हुए थे।

पुजारी कपिल अबोटी ने बताया कि भगवान का श्रृंगार करने में करीब पांच दिन का समय लगता है। क्योंकि पोशाक पहनाने में ज्यादा समय लगता है। भगवान गणेश की पोशाक दो लहंगे से मिलाकर बनती है। इसके बाद उनका आभूषण से श्रृंगार किया जाता है।

पुजारी महेश आबोटी ने बताया भगवान गजानन रिद्धि सिद्धि के श्रृंगार के लिए भगवान को पांच तरह के दुपट्टे पहनाएं गए हैं। जिसमें करीब 1 लाख रुपए कीमत के पांच दुपट्टे पहनाएं गए हैं। इसके अलावा सोने की पोलिस का मुकुट,रामनवमी, इलायची की माला और पोशाक पहनाईगई है।

मंदिर शहर के लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र हैं।

मंदिर शहर के लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र हैं।

मंदिर में इस तरह से होंगे दर्शन

मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की व्यवस्था सुलभ हो इसके लिए बैरिकेडिंग की गई है। जिसमें मंदिर में आने और जाने के लिए अलग अलग लाइन रहेगी। इसके अलावा वाहनों को मंदिर परिसर में ले जाने की अनुमति नहीं रहेगी। श्रद्धालु पैदल दर्शन के लिए आ जा सकेंगे। सुबह 4 बजे से यहां पर दर्शन की शुरुआत होगी।

ये रहेगा कार्यक्रम

सुबह 5:15 बजे से महाआरती

सुबह 6 बजे 51 हजार लड्डुओं का भोग

सुबह 11:15 पर ध्वजारोहण

शाम 7:15 बजे महाआरती



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading