☜ Click Here to Star Rating


दौसा कलेक्ट्रेट में जिला प्रभारी सचिव ने अधिकारियों की मीटिंग ली।

जिला प्रभारी सचिव भवानी सिंह देथा ने शनिवार को कलक्ट्रेट में कलेक्टर देवेन्द्र कुमार एवं अन्य अधिकारियों के साथ इन अभियानों की तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ बेहतर तैयारी कर ‘गांव चलो’, ‘

.

प्रभारी सचिव ने कहा कि राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल के रूप में आगामी 18 सितम्बर से ‘गांव चलो’ अभियान, 15 सितम्बर से ‘शहर चलो’ अभियान एवं 2 अक्टूबर से सहकारिता सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों के जरूरी कार्य ग्राम पंचायत मुख्यालय पर ही हो जाए।

अधिकारियों की मीटिंग लेते जिला प्रभारी सचिव

अधिकारियों की मीटिंग लेते जिला प्रभारी सचिव

इन अभियानों के बारे में निर्देश दिए

‘गांव चलो’ अभियान के तहत 18 सितम्बर से सप्ताह के गुरुवार, शुक्रवार एवं शनिवार को हर पंचायत समिति की दो-दो ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किए जाने हैं। ग्राम पंचायत स्तर पर शिविरों का समुचित प्रचार-प्रसार हो। प्री-शिविर लगाकर कल्याणकारी योजनाओं के पात्र लोगों को चिह्नित करें, ताकि अभियान के दौरान हर जरूरतमंद व्यक्ति को लाभान्वित किया जा सके।

‘शहर चलो’ अभियान के दौरान शहर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने के लिए वृहद स्तर पर साफ-सफाई, सड़क मरम्मत एवं पेच वर्क, चौराहों, डिवाइडरों, पार्कों एवं अन्य स्थानों पर सौन्दर्यकरण, नई स्ट्रीट लाइटें लगाने एवं दुरुस्तीकरण, नालियों की मरम्मत एवं आवारा पशुओं को पकड़ने की कार्यवाही करें। साथ ही, पट्टे जारी करने, सुगमता से टेक्स जमा करने एवं व्यक्तिगत कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आमजन को फायदा पहुंचाएं।

2 अक्टूबर से चलने वाले सहकारिता सदस्यता अभियान के दौरान घाटे में चल रही कमजोर सहकारी समितियों को आर्थिक रूप से मजबूत कर पुनर्जीवित करने के निर्देश दिए। नए सहकारी सदस्य बनाने पर चर्चा करते हुए उन्होंने महिलाओं एवं युवाओं को सहकारिता से जोड़ने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि राजीविका की लखपति दीदी एवं ड्रोन दीदी को सहकारी समितियों से जोड़ें।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading