जयपुर | सीतापुरा स्थित ग्लोबल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में नए प्रवेशित इंजीनियरिंग छात्रों के िलए 10 दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम ‘उदय 2025’ का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में छात्रों को अकादमिक गतिविधियों, संसाधनों एवं नियमों की जानकारी दी गई।
.
मुख्य वक्ताओं अध्यक्ष राजकुमार कंदोई, कैप्टन अजय सिंह राजावत, कर्नल जगजीत सिंह, प्रो. आई.पी. जैन, हामिद खान, डीआईजी अनिल कुमार टॉक, एल्यूमिनी शुभम गुप्ता सहित आर्ट ऑफ लिविंग टीम ने छात्रों को मोटिवेट किया। सीईओ नमन कंदोई ने छात्रों को सक्षम व जिम्मेदार इंजीनियर बनाने की प्रतिबद्धता जताई। इस अवसर पर मनोज महला, प्रवीण शर्मा, ईश्वर चंद शर्मा आदि उपस्थित रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments