जयपुर में करवा चौथ के अवसर पर बुधवार को शिल्पी फाउंडेशन ने एक सांस्कृतिक और पारंपरिक कार्यक्रम ‘करवा चौथ के रंग… पिया प्रेम के संग…’ का आयोजन किया। सीकर रोड स्थित राज सराय होटल में हुए इस कार्यक्रम में महिलाओं ने रैंप पर संस्कृति के रंग बिखेरे और
आयोजक शिल्पी अग्रवाल और शांति भटनागर ने बताया कि कार्यक्रम में करवा चौथ की पूजा के साथ रैंप वॉक, गरबा, कपल डांस, गेम्स, फॉक डांस और घूमर जैसी कई प्रस्तुतियां शामिल थीं। सेलिब्रिटी एंकर अंकित खंडेलवाल ने सनातन संस्कारों और दिवाली मनाने के विभिन्न तरीकों पर जानकारी दी।

कार्यक्रम में महिलाओं के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।
कार्यक्रम में महिलाओं के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं, जिसमें प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कार और टाइटल्स से सम्मानित किया गया। इनमें मिसेज करवा चौथ ग्रेस सरोज अग्रवाल, मिसेज करवा चौथ रॉयल पायल शर्मा, मिसेज करवा चौथ चार्म कविता कुड़ीवाल, मिस्टर एंड मिसेज करवा चौथ एलिगेंस सुरभि चावला और ऋषि चावला, तथा मिस करवा चौथ दीवा प्रिया चंदेल शामिल थीं। इन सम्मानों से महिलाओं को प्रोत्साहित किया गया।

Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments