![]()
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला।-
जयपुर के गलता गेट थाना पुलिस ने आज मादक पदार्थ स्मैक सप्लाई करने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने महिला के पास से 5.49 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक रिकवर की वहीं महिला के पास से स्मैक बेचने के 65 हजार रुपए भी रिकवर किए। आरोपी माया पिछले क
डीसीपी नॉर्थ करन शर्मा ने बताया कि जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ के द्वारा जयपुर शहर में चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत नशा करने व बेचने वाले व्यक्तियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई के सभी अधिकारियों को निर्देश दिये हुए थे। जिस पर गलता गेट थाना पुलिस की टीम ने आज एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया। जिस के पास से 5.49 ग्राम स्मैक और 65 हजार रुपए आरोपी महिला के पास से रिकवर किये।आरोपी माया (21) पत्नी नंदकिशोर जोबनेर फुलेरा की रहने वाली हैं। आरोपी जयपुर में जगह-जगह पर जाकर स्मैक सप्लाई किया करती थी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments