☜ Click Here to Star Rating



अजमेर में नकली सोना देकर लाखों रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने पहले महिला को कुछ दिन अपने विश्वास में लिया और अजमेर बस स्टैंड बुलाकर नकली सोना देकर करीब 3 लाख रुपए हड़प लिए। महिला की ओर से सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। प

.

सिविल लाइन थाना पुलिस के अनुसार ब्यावर निवासी चंद्रकांता जांगिड़ की ओर से मुकदमा दर्ज करवाया गया है। महिला ने शिकायत देकर बताया कि 20 सितंबर को दो व्यक्ति और एक महिला ब्यावर में मिले थे। उनकी दुकान पर आए और कहां की उन्हें सोना बेचना है। दूसरे दिन वापस आए और सोने की माला दिखाई उसमें से एक मोती तोड़कर चेक करने के लिए दे दिया। चेक करने पर वह असली निकला था।

महिला ने बताया कि कुछ दिन बाद एक व्यक्ति वापस आया और एक चांदी का सिक्का उसे दिया। उसे वक्त महिला का बेटा भी दुकान पर मौजूद था। महिला ने बताया कि उन्होंने चांदी का सिक्का और सोने की मोती चेक करवाया तो दोनों असली निकले थे। आरोपी के द्वारा सवा तोला सोना बेचने की बात कही गई थी।

महिला ने बताया कि आरोपी लगातार उनसे संपर्क में था। 1 अक्टूबर को आरोपी ने उन्हें अजमेर बस स्टैंड पर बुलाया और मोतियों की बनी माला दी गई। इसके बदले उन्होंने आरोपी को 3 लाख दे दिए थे। जब वह घर पहुंचे और उसे चेक करवाया तो सोना ने नकली बता निकला। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading