![]()
जयपुर के बगरू थाना इलाके में आज सुबह एक महिला के कुंए में गिरने से मौत हो गई। परिवार ने महिला के कुएं में गिरने की जानकारी पुलिस को दी,जिस पर पुलिस ने सिविल डिफेंस की टीम को मौके पर बुलाया। करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद सिविल डिफेंस ने महिला को बाहर
बगरू थाने के एसआई भोपाल सिंह ने बताया कि थाना इलाके के रामपुरा ऊती गांव में आज सुबह 3 बजे एक महिला के कुएं में गिरने की सूचना मिली। जिस पर सिविल डिफेंस को घटना की जानकारी देकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचने पर ग्रामीणों ने बताया कि गांव में रहने वाली गीता देवी (50) पत्नी नरेन्द्र बैरवा सुबह 3 बजे कुएं में गिर गई। कुएं में नीचे उतरने के लिए कोई व्यवस्था नहीं हैं। करीब साढे 5 बजे सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। आधे घंटे की मशक्कत के बाद गीता देवी को बाहर निकाला जिसे बगरू सीएचसी में लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। मृतका के परिवार से जानकारी ली जा रही हैं। जिस के बाद मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments