![]()
सीकर की उद्योग नगर थाना पुलिस ने लेनदेन विवाद के चलते के अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करके हनीट्रैप में फंसाने के मामले में युवती को गिरफ्तार किया है। युवती पर सीकर पुलिस के द्वारा 1 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था।
उद्योग नगर SHO मनोज कुमार भाटीवाड़ ने बताया कि 27 फरवरी को फोगाराम ने थाने पर मुकदमा दर्ज करवाया कि 23 फरवरी की दोपहर करीब 1:30 बजे वह अपनी बिल्डिंग जानकी टॉवर पिपराली रोड सीकर पर था। तभी उसके पास प्रमोद गुर्जर उर्फ नेपाल गुर्जर निवासी कांसली का कॉल आया। जिसने कहा कि आपके प्लॉट का जो बकाया पेमेंट है उसे आज दिलवा दूंगा। आप बिल्डिंग से नीचे आ जाओ। फोगाराम ने प्रमोद को कहा कि यदि तुम पेमेंट लेकर आए हो तो ऊपर आ जाओ। तब प्रमोद ने कहा कि पेमेंट भेरुजी स्टैंड पिपराली पर शिवरतन बैठा है वह देगा।
फोगाराम बिल्डिंग से नीचे आया तो प्रमोद गुर्जर अपने एक साथी के साथ गाड़ी में बैठाकर फोगाराम को ले गए। जब फोगाराम को भेरुजी स्टैंड से आगे ले जाने लगे तो फोगाराम ने विरोध किया। फिर प्रमोद और उसके साथी ने फोगाराम की कनपटी पर पिस्टल लगा दी और कहा कि चुपचाप बैठ जा वरना सारी गोलियां उतार दूंगा। होशियार मत बन। इसके बाद प्रमोद और उसके साथी ने फोगाराम के साथ मारपीट भी। कुछ दूर चलने पर दो बाइक पर अन्य लोग भी आए। उन्होंने भी मारपीट की। इसके बाद सभी फोगाराम को अपने साथ उदयपुरवाटी घाट के आगे खंडेला रोड पर एक कॉलोनी में बने मकान पर ले गए। जहां पर जबरदस्ती उसके साथ मारपीट की और बीयर पिलाकर एक न्यूड लड़की के पास बैठाकर फोगाराम के भी कपड़े उतरवा दिए। फिर पिस्टल की नोक पर अश्लील फोटो और वीडियो रिकॉर्ड कर लिए।
प्रमोद और उसके साथियों ने धमकी दी कि तुम्हारे और शिवरतन के बीच जो 3 करोड़ की लिखापढ़ी है वह हमें दे दो और गांव में जो प्लॉट है उसकी रजिस्ट्री हमारे नाम करवा दो वरना यह वीडियो सार्वजनिक कर देंगे। फोगाराम को कहा कि वीडियो वायरल होने के बाद तू कहीं का नहीं रहेगा और तुझे झूठे मुकदमे में फंसा देंगे। इसके बाद प्रमोद और उसके साथियों ने फोगाराम से हजारों रुपए, एटीएम कार्ड और अन्य डॉक्यूमेंट छीन लिए और फिर उसके साथ मारपीट करके रात 9 बजे गणेश मोड़ के पास छोड़कर चले गए। पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाने पर जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने मामले में आरोपी नेपाल सिंह और विकास गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन घटना में शामिल युवती फरार थी। इसके बारे में पुलिस थाने के कांस्टेबल देवीलाल और महावीर ने इनफॉरमेशन कलेक्ट करना शुरू किया और जानकारी जुटाई। इसके बाद आज मामले में महिला आरोपी मुस्कान (20) पुत्री सुनील कुमार दर्जी निवासी वार्ड नंबर 18,शास्त्री नगर लोसल को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार मुस्कान का खुद के घरवालों से पिछले करीब एक साल से कांटेक्ट नहीं था। वह वर्तमान में किसी लड़के के साथ रह रही थी। फिलहाल अब पुलिस पूछताछ कर रही है
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments