![]()
शारदीय नवरात्र की शुरुआत 22 सितंबर सोमवार से हुई। प्रतापगढ़ के मंदिरों और घरों में आज शुभ मुहूर्त में घट स्थापना की गई। इस बार नवरात्र में कोई तिथि क्षय नहीं है। पूरे 10 दिन मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना होगी। 2 अक्टूबर को विजया दशमी मनाई जाएगी।
कृषि मंडी रोड स्थित प्राचीन अंबिका राजराजेश्वरी मंदिर में विशेष आयोजन होगा। मां का फलों के रस से अभिषेक किया जाएगा। आकर्षक श्रृंगार भी किया जाएगा। शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु देर शाम की महा आरती में शामिल होंगे।
लगभग 70 वर्ष पहले पांच लोगों ने मिलकर इस मंदिर में मां अंबा की प्रतिमा स्थापित की थी। संत भक्तानंद महाराज ने बताया कि मां की प्रतीकात्मक प्रतिमा जयपुर से लाई गई थी। उस समय आसपास कोई मंदिर नहीं था।
समय के साथ लोगों की आस्था बढ़ी और मंदिर से जुड़ने वालों की संख्या बढ़ती गई। आज ये विशाल मंदिर शहर का प्रमुख शक्तिपीठ बन गया है। मंदिर परिसर के पास पार्किंग की उचित व्यवस्था की गई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments