जिला प्रभारी सचिव सचिव कृष्ण कुणाल ने कहा कि इसी महीने शहर की सभी सड़कें रिपेयर होनी चाहिए। इसको लेकर वार्ड वाइज आरएएस और जिला स्तरीय अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करें। पीडब्ल्यूडी के अधिकारी डीएलपी (डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड) सड़कों को संबंधित ठेकेदारों से तत्काल ठीक करवाएं। अगर ठेकेदार डीएलपी ठीक नहीं करे तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाएं। ठेकेदारों के दबाव में आने की जरूरत नहीं है।
अधिकारी भी सड़क मरम्मत का कार्य जल्द से जल्द करें अन्यथा उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। कुणाल शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सभी विभागों की समीक्षा बैठक ले रहे थे। उन्होने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से कहा कि शहर में सड़कों की हालत खराब है। क्षतिग्रस्त सड़कों पर डामरीकरण का बारिश के बाद हो जाएगा, उससे पहले सड़कों के गड्ढे भरने के लिए डब्ल्यूबीएम (वाटर बोंड मैकेडम) तो करवाएं। नगर निगम कमिश्नर मयंक मनीष ने बताया कि मानसून के बाद पैचवर्क और निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। बीडीए कमिश्नर अपर्णा गुप्ता ने बताया कि सड़कों की मरम्मत एवं नवीनीकरण हेतु 25 करोड़ के टेंडर किए जा चुके हैं। 20 सितम्बर से निर्माण कार्य शुरू कर दिया जायेगा। पीडब्ल्यूडी एसई ओ.पी.मंदर ने बताया कि शहर की मुख्य सड़कों की मरम्मत 10 सितंबर से शुरू कर देंगे। बैठक में कलेक्टर नम्रता वृष्णि, एसपी कावेन्द्र सिंह सागर, नगर निगम कमिश्नर मयंक मनीष, बीडीए कमिश्नर अपर्णा गुप्ता, सीईओ जिला परिषद सोहन लाल समेत सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
जिले के पंच गौरव नमकीन, रोहिड़ा, मोठ, तीरंदाजी और करणी माता मंदिर को करें प्रमोट : भारी सचिव ने कहा कि पंच गौरव के रूप में चिन्हित बीकानेरी नमकीन, रोहिड़ा, मोठ, तीरंदाजी, श्री करणी माता मंदिर को लेकर कहा कि संबंधित विभाग इनको प्रमोट करे। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग मोठ का उत्पादन दुगुना करने को लेकर किसानों को प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को पूरे राज्य में 10 लाख पौधे लगाए जाएंगे। सभी विभागों से समन्वय करते हुए अधिक से अधिक रोहिड़ा के पौधे लगाए। गड्ढों को भरने का काम शुरू पिछले दिनों हुई भारी बरसात के बाद मुख्य चौराहों पर हुए गड्ढे होने की खबर को दैनिक भास्कर में प्रमुखता से उठाया था। यही मुद्दा आज प्रभारी सचिव की बैठक में छाया रहा। प्रभारी सचिव के रुख को देखते हुए पीडब्ल्यूडी ने एक्शन मोड पर आकर त्वरित कार्रवाई करते हुए उरमूल सर्कल, म्यूजियम चौराहा, रानी बाजार चौराहा, मेडिकल चौराहा आदि स्थान के गड्ढे पर डब्लूबीएम पैच करके सभी मार्गों को मोटरेबल कर दिया गया है।
अधिशासी अभियंता सिटी डिविजन डॉ. विमल कुमार गहलोत ने बताया कि विभाग के निर्देशानुसार बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों को प्राथमिकता से अटेंड कर मोटरेबल किया जा रहा है। विगत दो दिवस में दैनिक भास्कर द्वारा बताए गए स्थान पर पेच मरम्मत करवा दी गई है। उन्होंने बताया कि 15 सितंबर के बाद पेच अभियान में डामर के पेच भी करवा दिए जाएंगे। फील्ड टीमों में सहायक अभियंता विक्रम विश्नोई, कनिष्ठ अभियंता अमन शर्मा आदि को निर्देश जारी किए गए हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments