☜ Click Here to Star Rating



बाड़मेर जिले के 132 केवी सावा जीएसएस के मेंटेनेंस वर्क के कारण रविवार को 5 घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इससे जुड़े सभी फीडर बंद रहेगे। वहीं, 132 केवी सेड़वा, राणासर को अन्य 220 केवी जीएसएस जोड़ा गया है।

.

लाइट प्रसारण निगम मेहलू कलस्टर एईएन ने बताया- रविवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक सावा जीएसएस से होने वाली सप्लाई बंद रखी जाएगी। सावा से निकलने वाले 132 केवी चौहटन जीएसएस बंद रहेगा।

साथ ही 33 केवी के फीडर की सप्लाई भी बंद होने से बीएफएल चौहटन, धनाऊ, एसकेबी सेड़वा, श्रीरामवाला, बिसारनिया, साता व इनसे जुड़े गांवों में बिजली नहीं आएगी।

इसी तरह 132 केवी सेड़वा को सप्लाई 220 केवी सांचौर से मिलेगी तथा 132 केवी राणासर को 220 केवी जीएसएस धोरीमन्ना से मिलेगी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading