☜ Click Here to Star Rating


बैंगलोर के नगरथपेट मार्केट का निरीक्षण करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री

बैंगलोर में हुई आगजनी की घटना में राजस्थान के जालोर जिले के 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई थी। जिसके बाद बुधवार को राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घटना स्थल पर पहुंच कर निरीक्षण किया। और राजस्थान के प्रवासियों को हर संभव मदद करने का आश्व

.

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने एक दिवसीय दौरे पर बुधवार को एयरपोर्ट से सीधे बैंगलोर के नगरथपेट पहुंचे। जहां पिछले दिनों आगजनी की घटना में राजस्थान के पांच लोगों की मौत हो गई थी। जहां पर पीड़ित परिवारों के सदस्यों से मुलाकात कर सांत्वना दी। पीड़ित परिवारों को राजस्थान सरकार से भी हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया। साथ ही राजस्थानियों के हर दुख दर्द में हर संभव साथ रहने का भरोसा दिलाया। वहीं पिछले दिनों बैंगलोर राजपुरोहित संघ के अध्यक्ष भवराज राजपुरोहित के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए उनके परिवार से फोन पर बातचीत कर अपनी संवेदनाएं प्रकट की।

मृतकों के परिवार सदस्यों से बात करते हुए गहलोत

मृतकों के परिवार सदस्यों से बात करते हुए गहलोत

इस अवसर पर कांग्रेस महासचिव बिशन सिंह वीराना, कांग्रेस के युवा नेता लक्ष्मणसिंह राजपुरोहित मौक, सम्पतराज आलासन, कर्नाटका स्टेनलेस स्टील ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष कलाराम चौधरी सचिव प्रेमसिंह सोढ़ा, कोषाध्यक्ष चुन्नीलाल सुथार, वाग सिंह डोनी, देवीसिंह चुरा, मीठालाल रोमातर साथु,कोन सिंह उदेश सहित काफी संख्या में राजस्थानी प्रवासी मौजूद रहे।

राजस्थान के व्यापारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री का किया स्वागत

राजस्थान के व्यापारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री का किया स्वागत



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading