☜ Click Here to Star Rating


प्रतापगढ़ में ड्रग्स तस्करी के मामले में पुलिस ने तस्कर को हिरासत में लिया है। इसकी निशानदेही पर जमीन में छिपाए गए एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री के सामान को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने महाराष्ट्र पुलिस और एनसीबी गुजरात के साथ मिलकर कार्रवाई की ह

.

एसपी बी.आदित्य ने बताया कि महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले से मिली सूचना के आधार पर ये कार्रवाई की गई। सिद्दिक मेव का साथी बीरजू हाल ही में बाड़मेर से गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद सिद्दिक ने हथुनिया में सुनसान जगह पर ड्रग्स बनाने के उपकरण और सामान छिपा दिया था। जिसे हथुनिया से गिरफ्तार कर सभी उपकरण भी बरामद कर लिए गए है।

ये था मामला रोहन केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री द्वारा बड़ी मात्रा में अवैध केमिकल बनाने और बेचने की जानकारी मिली थी। इस पर एमआईडीसी पुलिस थाना जिला रायगढ़ और एनसीबी महाराष्ट्र ने संयुक्त कार्रवाई की। उन्होंने 34 किलोग्राम केटामाइन पाउडर और 13 किलो तरल पदार्थ जब्त किया था। इस मामले में 4 अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था।

एमडी बनाने के उपकरण, हीटर, पाइप, ग्लास सामग्री और कुछ केमिकल को जमीन से बरामद कर लिया गया है।

एमडी बनाने के उपकरण, हीटर, पाइप, ग्लास सामग्री और कुछ केमिकल को जमीन से बरामद कर लिया गया है।

6 अगस्त को महाड़ शहर की एमआईडीसी पुलिस वांछित आरोपी सिद्दिक पुत्र फिरोज खान मेव की तलाश कर रही थी। जांच में पता चला कि एमआईडीसी पुलिस थाने से पकड़ी गई रोहन केमिकल्स फैक्ट्री से कुछ केमिकल प्रतापगढ़ भी भेजे गए थे। वहीं, बाड़मेर में पकड़ी गई ड्रग्स फैक्ट्री में गिरफ्तार बीरजू भी पहले सिद्दिक मेव के साथ प्रतापगढ़ में रह चुका था।

इस जानकारी के आधार पर पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के बी. आदित्य के निर्देश पर विभिन्न थानों की टीमों का गठन किया गया।

एमडी बनाने के उपकरण, हीटर, पाइप, ग्लास सामग्री और कुछ केमिकल को सुनसान स्थान पर छिपा दिया था।

एमडी बनाने के उपकरण, हीटर, पाइप, ग्लास सामग्री और कुछ केमिकल को सुनसान स्थान पर छिपा दिया था।

सिद्दिक मेव से पूछताछ में पता चला कि महाराष्ट्र का रहने वाला बीरजू कुछ समय पहले हथुनिया क्षेत्र में रह रहा था। सिद्दिक ने बीरजू के साथ मिलकर एमडी बनाने के उपकरण लाकर सेटअप किया था। बीरजू के बाड़मेर में पकड़े जाने और रोहन केमिकल फैक्ट्री पर छापे के बाद, सिद्दिक ने एमडी बनाने के उपकरण, हीटर, पाइप, ग्लास सामग्री और कुछ केमिकल को सुनसान स्थान पर छिपा दिया था। जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading