☜ Click Here to Star Rating



जोधपुर के प्रताप नगर थाना पुलिस ने झूठी शादी का ढोंग रचकर रुपए हड़पने वाले गिरोह की दो महिलाओं सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।

.

प्रताप नगर थानाधिकारी भवानी सिंह ने बताया कि दिनेश राकावत निवासी ज्योति नगर चादणा भाखर ने इस संबंध में 24 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

रिपोर्ट में दिनेश ने बताया था कि बंगाली क्वाटर कमला नेहरु नगर निवासी संजय बंगाली से मेरी जान पहचान है। मेरी शादी नहीं होने की बात उसे पता थी। संजय ने अच्छी लड़की से शादी की बात की। संजय ने 2 लाख 21 हजार रुपए में शादी करवाने की बात तय की।

शादी का रचा ढोंग

रिपोर्ट में बताया कि 23 सितंबर को वह लड़की के परिवार को मेरे घर पर लाया। लड़की के परिवार से मिलवाया। लड़की का नाम पूजा बताया। वहीं उसके साथ 5-6 जने और थे। संजय ने नेहरु पार्क के पीछे दुर्गाबाड़ी मन्दिर में शाम को शादी के लिए कहा। इसके बाद वहां उसने शादी करवाने का ढोंग रचकर मेरा व पूजा के फोटो खींचे। फिर उसने कहा कि आपकी शादी हो गई। बाद में सभी मेरे घर आए। तब संजय बंगाली ने कहा कि इन्हें 1 लाख 61 हजार रुपए दे दो। तब मैंने लड़की के परिवार को रुपए दे दिए। इसके बाद पूजा के परिवार के लोग एक-एक कर खिसकने लगे। फिर वे लड़की को भी ले गए।

शादी का झांसा देकर रुपए हड़पने की दर्ज रिपोर्ट के बाद थाना स्तर पर टीम गठित की गई। टीम ने मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने इन्हें किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी मंजीत पटेल (42) निवासी रघुनाथपुर थाना फुलपुर जिला वाराणसी (उत्तरप्रदेश), संजय मजूमदार (48) निवासी बंगाली कॉलोनी कमला नेहरूनगर जोधपुर, कमली उर्फ पूजा पत्नी रूदर निवासी गांव बलिया (उत्तरप्रदेश) और अनिता पत्नी रामा आसरे निवासी गांव घटिया गोपालपुर आजमगढ़ (उत्तरप्रदेश) को गिरफ्तार किया है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading