![]()
झालावाड़ में पिड़ावा थाना पुलिस ने धोखाधड़ी के एक गंभीर मामले में पिछले सात माह से फरार चल रहे मिलन गुर्जर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को यह सफलता आरोपी की लगातार तलाश और छानबीन के बाद मिली।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई विक्रम सिंह (23), पुत्र पुर सिंह, निवासी गागरनी, थाना पगारिया द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के आधार पर की गई। विक्रम सिंह भारत फाइनेंस इनक्लूजन लिमिटेड में ब्रांच क्रेडिट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं।
विक्रम सिंह ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि उनकी बैंक ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में महिलाओं को ऋण प्रदान करती है। बैंक के फील्ड ऑफिसर महिलाओं को ऋण देने और किस्त वसूलने का कार्य करते हैं। आरोपी मिलन गुर्जर, निवासी कोलूखेड़ी मलियान, झालावाड़, और सादिक अली, निवासी जोशी कॉलोनी छबड़ा, उनके बैंक शाखा में फील्ड ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी मिलन गुर्जर को न्यायालय में पेश किया है और मामले की गहन जांच जारी है। आरोपी के अन्य साथियों और धोखाधड़ी के तरीकों का भी पता लगाया जा रहा है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments