![]()
जोधपुर में किसान को ‘पीएम किसान योजना’ का लाभ दिलाने के नाम पर ठगा गया। ठगों ने किसान के खाते से 3 लाख 84 हजार 500 रुपए निकाल लिए। किसान ने बनाड़ थाने में मामला दर्ज करवाया है।
.
पीड़ित किसान सोहनराम जाट ने रिपोर्ट में बताया- उसके मोबाइल पर एक लिंक आया था। उसे क्लिक करते ही ठगों ने उसके खाते का एक्सेस लेकर 3 लाख 84 हजार 500 रुपए निकाल लिए।
उसके पास एक फोन आया था। ठगों ने कहा था कि पीएम किसान योजना का लाभ दिया जा रहा है। ठगों के झांसे में आ गया। उन्होंने मोबाइल पर एक लिंक भेजा। उस पर क्लिक करते ही ठगों ने उसके खाते का एक्सेस लेकर 3 लाख 84 हजार 500 रुपए निकाल लिए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments