जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (JIFF) के तत्वावधान में इस बार एक साथ चार बड़े फिल्म फेस्टिवल्स का आयोजन किया जा रहा है।
जयपुर अगस्त के अंतिम सप्ताह में एक सिनेमाई महोत्सव का साक्षी बनेगी। जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (JIFF) के तत्वावधान में इस बार एक साथ चार बड़े फिल्म फेस्टिवल्स का आयोजन किया जा रहा है। संस्थापक निदेशक हनु रोज ने बताया कि इन फेस्टिवल्स में दुनियाभर
इसके तहत 8वां आर्यन इंटरनेशनल चिल्ड्रन्स फिल्म फेस्टिवल ऑफ जयपुर ,10वां सिक्सटीन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स, कल्चर एंड टूरिज्म फिल्म फेस्टिवल और वर्ल्ड स्टूडेंट फिल्म फेस्टिवल का आयोजन होगा।

इन फेस्टिवल्स में दुनियाभर से बड़ी संख्या में फिल्मों की एंट्री आई है।
यह आयोजन 28 और 29 अगस्त को आयोजित होगा। जानकारी के मुताबिक रयान इंटरनेशनल स्कूल (वीटी रोड), डॉल्फिन हाई स्कूल (प्रताप नगर), वर्धमान इंटरनेशनल स्कूल (मानसरोवर) और ज्ञान विहार स्कूल (मालवीय नगर) में यह फेस्टिवल होगा।
फाउंडर हनुरोज ने बताया कि इस वर्ष फेस्टिवल में दुनियाभर के 55 देशों से 500 से अधिक फिल्मों का सबमिशन प्राप्त हुआ। इनमें से 37 देशों की 159 फिल्में नामांकित की गईं। इनमें से 15 देशों की 71 फिल्मों की स्क्रीनिंग जयपुर में होगी।

यह आयोजन 28 और 29 अगस्त को आयोजित होगा।
फेस्टिवल्स के साथ ही JIFF की ओर से 2 से 7 मिनट की फिल्म मेकिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है। इसमें देशभर के 29 स्कूलों और 8 कॉलेजों के विद्यार्थियों की कुल 42 फिल्में नामांकित हुई हैं। इनमें से 38 फिल्मों की स्क्रीनिंग दो दिनों में होगी। इसके लिए विद्यार्थियों ने कला, संस्कृति और समसामयिक विषयों पर रचनात्मक लघु फिल्में प्रस्तुत की हैं।
फेस्टिवल्स के दौरान ही सर्वश्रेष्ठ फिल्मों और विजेताओं की घोषणा की जाएगी। प्रवेश केवल संबंधित स्कूलों के विद्यार्थियों, आमंत्रित स्कूलों और नामांकित फिल्म मेकर्स को ही मिलेगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments