☜ Click Here to Star Rating


भरतपुर में सेल्स टैक्स ऑफिसर बनकर ट्रक ड्राइवरों को ठगने वाले पूर्व सरपंच को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 2 दिन पहले पूर्व सरपंच महावीर यादव ने सेल्स टैक्स ऑफिसर बनकर ट्रक ड्राइवर से डॉक्यूमेंट और चाबी ले ली थी। साथ ही ड्राइवर का फोन भी ले लिया था।

.

इस पर ट्रक ड्राइवर ने वीडियो बनाना शुरू किया और कहा कि आप मेरा मोबाइल नहीं रख सकते हो। इस पर उसने कहा कि मैं पुलिसवाला हूं। ड्राइवरों ने उससे कार्ड मांगा तो जवाब नहीं दे पाया और उनसे उलझने लगा। इसके बाद मौका देख कर वहां से फरार हो गया।

ट्रक ड्राइवर ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर शेयर कर दिया। शुक्रवार शाम को एक ट्रक ड्राइवर ने उसके खिलाफ ठगी का मामला दर्ज करवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ट्रक ड्राइवरों ने महावीर यादव को घेरा तो वह बचने के लिए बार-बार फोन लगाने की धमकी देता रहा।

ट्रक ड्राइवरों ने महावीर यादव को घेरा तो वह बचने के लिए बार-बार फोन लगाने की धमकी देता रहा।

ट्रक ड्राइवरों ने पकड़ा तो धमकाने लगा ग्रामीण सीओ आकांक्षा चौधरी ने बताया- आरोपी महावीर यादव निवासी गुरिया गांव, थाना जुरहरा (डीग) 2 दिन पहले (24 सितंबर) जयपुर-आगरा हाईवे पर स्थित मलाह गांव पहुंचा था। वह सेल्स टैक्स ऑफिसर बनकर एक ट्रक ड्राइवर से ठगी कर रहा था।

इस दौरान ट्रक ड्राइवरों ने उसे पकड़ लिया था। ट्रक वालों ने महावीर यादव से पूछा कि वह किस विभाग से है तो आरोपी कहने लगा कि पुलिस वाला हूं और सेवर थाने में तैनात हूं। इस पर ड्राइवरों ने उससे कार्ड मांगा तो जवाब नहीं दे पाया और ट्रक ड्राइवरों से उलझने लगा।

मामला बढ़ता देख कहने लगा कि सरपंच है। इसके बाद वहां से फरार होने लगा तो ट्रक ड्राइवरों ने उसे रोकने की कोशिश की। इस पर वह एएसपी सतीश कुमार को फोन लगाने की धमकी देने लगा। इसके बाद गाड़ी साइड में लगाने की बात कहकर वहां से फरार हो गया।

डॉक्यूमेंट को लेकर धमकाता था आरोपी मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए आरोपी को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में उसे छोड़ दिया गया। शुक्रवार शाम को एक ट्रक ड्राइवर राहुल शर्मा ने आरोपी के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अभी तक सामने आया कि आरोपी ट्रक में सामान और इससे संबंधित डॉक्यूमेंट को लेकर धमकाता था। हालांकि वह ये काम कब से कर रहा था और कितने लोगों से ठगी कर चुका है, इसके बारे में पता लगाया जा रहा है। जांच में सामने आया है कि आरोपी 2015 में गुरिया गांव का सरपंच रह चुका है। इस समय उसकी मां फूलवती सरपंच हैं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading