☜ Click Here to Star Rating


पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा- नरेश मीणा नौजवान आदमी है। सब्र रखना चाहिए, उनका लंबा करियर है। स्वभाव को शांत रखना चाहिए। लंबी रेस का घोड़ा हो सकता है। मैं चाहूंगा कि वह अपना गुस्सा थोड़ा ठंडा करे। शांत दिमाग से बात करे, सबको साथ लेकर चले। उनका लंबा कर

.

गहलोत पूर्व मंत्री भरत सिंह के अंतिम संस्कार में कोटा जाते समय टोंक बाइपास पर रुके थे। पूर्व सीएम ने कहा- मैं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के खिलाफ नहीं हूं, सरकार का फायदा जनता को मिले। सरकार जनता के लिए काम करे। क्योंकि, अगर सरकार गुड गवर्नेंस देगी, सुशासन देगी तो इसका फायदा जनता को होगा। सरकार को 5 साल शासन करना है।

अग्निकांड पर बोले- लीपापोती करने से कुछ नहीं होगा अशोक गहलोत ने SMS हॉस्पिटल आगजनी पर कहा- लीपापोती करने के लिए 5-7 लोगों की कमेटी बनाने से कुछ नहीं होगा। SMS अस्पताल में आग लगने के कारणों की जांच के लिए आयोग का गठन कर जांच होनी चाहिए, जिससे भविष्य में ऐसा हादसा दोबारा नहीं हो।

एक दो दिन में होगा अंता प्रत्याशी का फैसला अंता विधानसभा सीट पर उप-चुनाव में कांग्रेस का प्रत्याशी आलाकमान एक-दो दिन में तय कर देगा। हम अंता का चुनाव जीतेंगे। टिकट का फैसला जल्द होगा। प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा आ रहे हैं, एक दो दिन में ही फैसला होगा। पहले प्रमोद जैन प्रत्याशी थे, अब कौन होगा इसका फैसला जल्द करेंगे।

……..

ये खबर भी पढ़ें….

नरेश मीणा ने समर्थकों पर पत्थर फेंका, लातें मारी,VIDEO:CM आवास घेरने निकले थे, पुलिस ने लौटाया; बोले-सीएम मुझे भगतसिंह बनने को मजबूर न करें

जयपुर में शहीद स्मारक पर आमरण अनशन पर बैठे नरेश मीणा ने समर्थकों की ओर पत्थर फेंका और एक कार्यकर्ता को लातें मारी। शहीद स्मारक पर समर्थकों की भीड़ ज्यादा होने पर कुछ मंच पर बैठने लगे। इस दौरान नरेश मीणा गुस्से में आ गए। (पढ़ें पूरी खबर)



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading