सृष्टि आर्ट ग्रुप सोसाइटी की वार्षिक जनरल मीटिंग जवाहर कला केंद्र परिसर में आयोजित हुई।
सृष्टि आर्ट ग्रुप सोसाइटी की वार्षिक जनरल मीटिंग जवाहर कला केंद्र परिसर में आयोजित हुई। बैठक में आगामी तीन वर्षों के लिए सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
बैठक में चुनाव प्रभारी डॉ. अन्नपूर्णा शुक्ला ने नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा की। संरक्षक पद के लिए कैलाश चंद शर्मा, डॉ. हेमलता कुमावत और प्रो. तनुजा सिंह को मनोनीत किया गया। अध्यक्ष पद पर पुनः डॉ. नाथूलाल वर्मा को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।
वहीं उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद, सचिव डॉ. जगदीश प्रसाद मीणा, सहसचिव शालिनी गुप्ता, कोषाध्यक्ष खुशनारायण जांगिड़ और संगठन मंत्री किशन लाल खटीक को चुना गया। इसके साथ ही नीलू कांवरिया को प्रचार प्रसार मंत्री और नमोकार शर्मा को सोशल मीडिया मंत्री मनोनीत किया गया।

बैठक में चुनाव प्रभारी डॉ. अन्नपूर्णा शुक्ला ने नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा की।
बैठक में आगामी कला गतिविधियों की रूपरेखा भी तय की गई। इसमें राजस्थान ललित कला अकादमी के सहयोग से 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय आर्ट कैंप, 14 सितंबर को प्रो. भवानी शंकर शर्मा के स्टूडियो विजिट और दिसंबर में जवाहर कला केंद्र में वार्षिक कला प्रदर्शनी आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर ग्रुप के वरिष्ठ और युवा कलाकारों ने भाग लिया। बैठक के अंत में सचिव डॉ. जगदीश प्रसाद मीणा ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए चुनाव प्रभारी और उपस्थित कलाकारों का आभार व्यक्त किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments