लोगों की समस्याएं सुनती संभागीय आयुक्त डॉ. टीना सोनी।
सवाई माधोपुर के समीपवर्ती करमोदा गांव के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में संभागीय आयुक्त डॉ टीना सोनी ने रात्रि चौपाल लगाई। संभागीय आयुक्त ने रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्या सुनकर सड़क, बिजली, पेयजल संबंधी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने
संभागीय आयुक्त को बताई समस्याएं
रात्रि चौपाल के दौरान कजोड़ मल माली ने बालाजी से लेकर श्मशान घाट का रास्ता चालू कर अतिक्रमण हटवाने की मांग की। जिस संभागीय आयुक्त डॉ. सोनी ने तहसील प्रशासन को तुरंत समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। फरीद खान ने जल जीवन मिशन योजना के तहत गांव में पीने के पानी की सप्लाई सुचारू किए जाने की मांग की ।

रात्रि चौपाल के दौरान करमोदा के ग्रामीणों ने संभागीय आयुक्त को समस्या बताई।
फरीद खान की मांग पर संभागीय आयुक्त और कलेक्टर ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को समस्या के समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान मचीदा ने खाद्य सुरक्षा में नाम जुड़वाने की मांग की। जिसपर संभागीय आयुक्त ने रसद विभाग के अधिकारियों को नाम जुड़वाने के निर्देश दिए। सलीम ने एनीकट मरम्मत की मांग की। जिसपर संभागीय आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments